Wednesday, July 22, 2026
HomeAyodhya/Ambedkar Nagarअयोध्याजिला चिकित्सालय में हुई मारपीट की घटना में निष्पक्ष जांच की मांग...

जिला चिकित्सालय में हुई मारपीट की घटना में निष्पक्ष जांच की मांग को लेकर आईजी से मिले भाजपाई

अयोध्या। जिला चिकित्सालय में हुई मारपीट की घटना में भाजपा कार्यकर्ता के पक्ष में पार्टी शुक्रवार को भी खड़ी नजर आयी। भाजपा के प्रतिनिधिमंडल ने आईजी रेंज अयोध्या से मुलाकात की। इस दौरान निष्पक्ष कार्रवाई की मांग की गई। जिसके बाद प्रतिनिधिमंडल जेल पहुंचा जहां घायल कार्यकर्ता के इलाज की व्यवस्था हेतु जेल सुप्ररिटेंडेंट से बातचीत की गई।
जिला चिकित्सालय में इलाज कराने आये विनजेश मिश्रा तथा अजय मिश्रा व हिमांशु मिश्रा के साथ पहुंचे थे। तीनों भाजपा नेता दिनेश मिश्रा के परिवार से सम्बंधित है। इस दौरान जिला चिकित्सालय में चिकित्सकों, पैरामेडिकल स्टाफ व मरीज, तीमारदार के बीच मारपीट हो गयी। इस घटना में डाक्टरों की तरफ से मुकदमा पंजीकृत हुआ था। जिसमें विनजेश मिश्रा, अजय मिश्रा व हिमांशु मिश्रा को पुलिस ने गिरफ्तार करके जेल भेजा था। भाजपा के प्रतिनिधिमंडल में महानगर अध्यक्ष अभिषेक मिश्रा, जिलाध्यक्ष संजीव सिंह, पूर्व जिलाध्यक्ष कमलाशंकर पाण्डेय, ओम प्रकाश सिंह, अवधेश पाण्डेय बादल, धर्मेन्द्र प्रताप सिंह टिल्लू शामिल रहे।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments