◆ महानगर के 419 बूथों पर कार्यक्रमों का हुआ आयोजन
अयोध्या। भारतीय जनसंघ के संस्थापक डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी की 125वीं जयंती पर सोमवार को भारतीय जनता पार्टी की ओर से बस अड्डा स्थित सिविल लाइन परिसर में उनकी प्रतिमा पर माल्यार्पण कर श्रद्धांजलि अर्पित की गई। कार्यक्रम से पूर्व कार्यकर्ताओं ने परिसर में स्वच्छता अभियान चलाकर साफ-सफाई की। इसके साथ ही महानगर क्षेत्र के सभी बूथों पर महानगर पदाधिकारियों एवं बूथ समितियों ने डॉ. मुखर्जी के चित्र पर पुष्प अर्पित कर उनके व्यक्तित्व एवं कृतित्व का स्मरण किया।











