Home Ayodhya/Ambedkar Nagar अम्बेडकर नगर भाजपाईयों ने सुनी ‘मन की बात’, बूथों पर जनहित के मुद्दों पर...

भाजपाईयों ने सुनी ‘मन की बात’, बूथों पर जनहित के मुद्दों पर हुई चर्चा

0

जलालपुर, अंबेडकर नगर। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के मासिक रेडियो कार्यक्रम ‘मन की बात’ का प्रसारण रविवार को जलालपुर नगर क्षेत्र के विभिन्न बूथों पर भाजपा कार्यकर्ताओं ने सामूहिक रूप से सुना। कार्यक्रम के बाद कार्यकर्ताओं ने प्रधानमंत्री द्वारा उठाए गए जनहित से जुड़े विषयों पर चर्चा करते हुए संगठन की आगामी गतिविधियों को लेकर भी विचार-विमर्श किया।

नगर अध्यक्ष संदीप अग्रहरि के नेतृत्व में आयोजित कार्यक्रम में वरिष्ठ नेता संजीव मिश्र ने बताया कि प्रधानमंत्री ने अपने संबोधन में हाल ही में संपन्न अंतरराष्ट्रीय योग दिवस तथा वर्ल्ड योगासन चैंपियनशिप में भारत के शानदार प्रदर्शन का उल्लेख करते हुए योग को जन-जन तक पहुंचाने का आह्वान किया।

नगर अध्यक्ष संदीप अग्रहरि ने कहा कि प्रधानमंत्री ने अपने संबोधन में समाज, सेवा और जनभागीदारी से जुड़े कई महत्वपूर्ण विषयों पर प्रकाश डाला। कार्यक्रम के उपरांत बूथ स्तर पर कार्यकर्ताओं ने संगठनात्मक गतिविधियों और आगामी कार्यक्रमों को लेकर भी चर्चा की।

इस अवसर पर पूर्व जिलाध्यक्ष राम प्रकाश यादव, जिला मंत्री चंद्रिका प्रसाद, मीसम रजा, पूर्व नगर अध्यक्ष सुरेश गुप्त, मानिक चंद सोनी, बेचन पांडे, कृष्ण गोपाल गुप्त, आनंद मिश्र, दीपचंद सोनी, शीतल सोनी, अरुण मिश्र, जितेंद्र शिल्पी, गिरीश जायसवाल, दिलीप यादव, सोनू गुप्ता, नृपेन्द्र कुशवाहा, सुलेखा गौतम, सभासद अजीत निषाद, विकास निषाद, विक्की गौतम, मनीष सोनी, सोनू गौड़, दुर्गेश गुप्ता, शिवम आर्या, गोपाल सोनकर, शिवनाथ त्रिपाठी, विनय मिश्र, दीपक गोयल सहित बड़ी संख्या में भाजपा पदाधिकारी व कार्यकर्ता मौजूद रहे।

NO COMMENTS

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Exit mobile version