अयोध्या। देश में लगाए गए आपातकाल की वर्षगांठ के अवसर पर भारतीय जनता पार्टी महानगर इकाई द्वारा लोकतंत्र सेनानियों एवं उनके परिवारों के सम्मान का कार्यक्रम आयोजित किया गया। भाजपा महानगर अध्यक्ष कमलेशश्रीवास्तव के नेतृत्व में पदाधिकारियों ने पांच लोकतंत्र सेनानियों एवं उनके परिजनों से उनके आवास पर जाकर मुलाकात की तथा रामनामी पटका पहनाकर उनका सम्मान किया। इस दौरान महामंत्री परमानंद मिश्र व शैलेन्द्र कोरी मौजूद रहे।
इस अवसर पर महानगर अध्यक्ष कमलेश श्रीवास्तव ने कहा कि 25 जून 1975 भारतीयलोकतंत्रकेइतिहासकावहकालाअध्यायहै, जबतत्कालीनकांग्रेससरकारनेदेशपरआपातकालथोपकरनागरिकोंकेमौलिकअधिकारोंकाहननकियाथा।हजारोंलोकतंत्रसेनानियों, पत्रकारोंऔरविपक्षीनेताओंकोजेलोंमेंडालदियागयाथा। उन्होंने कहा कि लोकतंत्र की रक्षा के लिए संघर्ष करने वाले सेनानियों का योगदान सदैव स्मरणीय रहेगा। भाजपा ऐसे सभी लोकतंत्र रक्षकों के प्रति कृतज्ञ है, जिन्होंने व्यक्तिगत कष्टों को सहन करते हुए लोकतांत्रिक मूल्यों की रक्षा के लिए संघर्ष किया।
मीडिया प्रभारी अमित कुमार मिश्र ने बताया कि 26 जून को हाईवे स्थित एक होटल में आपातकाल की वर्षगांठ संगोष्ठी का आयोजन होगा। जिसके मुख्य अतिथि भाजपा उत्तर प्रदेश के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष रमापति त्रिपाठी होंगे। संगोष्ठी को लेकर सभी तैयारियां पूर्ण कर ली गई हैं।