Saturday, March 7, 2026
HomeAyodhya/Ambedkar Nagarअयोध्याहर घर तीन बार सम्पर्क को लेकर भाजपाई कर रहें हैं मंथन

हर घर तीन बार सम्पर्क को लेकर भाजपाई कर रहें हैं मंथन


अयोध्या। पार्टी द्वारा सांगठनिक स्तर पर हर घर-हर मतदाता से तीन बार सम्पर्क को लेकर पार्टी ने वृहद स्तर पर तैयारियां की हैं। तैयारियों को लेकर लोक सभा चुनाव कार्यालय पर कोर कमेटी की बैठक आयोजित की गई। तीन बार सम्पर्क अभियान को लेकर बूथ समिति के 6 सदस्यों को कार्यक्रम प्रभारी बनाया गया है। मतदाता सूची प्रमुख, लाभार्थी सम्पर्क प्रमुख, व्हाट्सअप ग्रुप प्रमुख, महिला सम्पर्क प्रमुख, प्रभावी मतदाता सम्पर्क प्रमुख बनाए गए हैं। 12 से 15 परिवार के वोटरों का एक पन्ना है जिसमें 60 मतदाता है। जिन पर एक पन्ना प्रमुख बनाया गया है। 22 से 25 अप्रैल तक शक्ति केन्द्रों पर बूथ समिति का बैठक किया जाएगा। जिसमें बूथ समिति को उनके कार्य बताए जाएंगे। 3 मई से 7 मई तक पन्ना प्रमुखों का सम्मेलन किया जाएगा। बूथों पर होने वाले 20 कार्यों के लिए सभी मोर्चा के पदाधिकारियों को लगाया गया है। विभिन्न मोर्चों को विधानसभा सम्मेलन आयोजित किया जाएगा।
लोक सभा सह संयोजक ओम प्रकाश सिंह ने कहा कि बूथ समिति तथा अन्य पदाधिकारियों द्वारा हर घर – हर मतदाता से कम से कम तीन बार सम्पर्क अवश्य करना है। इसके लिए बूथ समिति तथा पन्ना प्रमुखों का सम्मेलन आयोजित किया जाएगा। बूथों पर होने वाले 20 कार्यो के बारे में सम्मेलन में बताया जाएगा। जनप्रतिनिधि, जिला व मंडल पदाधिकारियों को भी पन्ना प्रमुख बनाया गया है।
जिला महामंत्री राधेश्याम त्यागी ने कहा कि बूथ पर होने वाले 20 कार्यों के बारे में बूथ समिति तथा मोर्चा के पदाधिकारियों से समन्वय के आधार पर पूर्ण करने है। हर बूथ पर पिछले चुनाव से अधिक वोट प्राप्त करना है। बैठक में सियाराम कन्नौजिया, शैलेन्द्र कोरी, कृष्ण कुमार पाण्डेय खुन्नू, तिलकराम मौर्या, इंद्रभान सिंह, राजेश सिंह सहित अन्य पदाधिकारी व कार्यकर्ता मौजूद रहे।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

RELATED ARTICLES

Most Popular

Ayodhya Samachar
Ayodhya Samachar
Ayodhya Samachar
Ayodhya Samachar

Recent Comments