Saturday, March 7, 2026
HomeAyodhya/Ambedkar Nagarअयोध्याभाजपा मेयर प्रत्याशी ने कहा कि बड़ा सांस्कृतिक केन्द्र बनने जा...

भाजपा मेयर प्रत्याशी ने कहा कि बड़ा सांस्कृतिक केन्द्र बनने जा रही है अयोध्या

अयोध्या। भाजपा के मेयर प्रत्याशी महंत गिरीशपति त्रिपाठी ने मताधिकार का प्रयोग किया। उन्होंने कहा कि अयोध्या में बहुत सुंदर माहौल दिखाई पड़ रहा है। भाजपा के पक्ष में कमल खिलाने के लिए जनता प्यार और उत्साह के साथ मतदान कर रही है। सपा द्वारा व्यापारियों के मुद्दे को उठाने के मामले पर उन्होने कहा कि समाजवादियों को भगवान सद्बुद्धि दे। अपने आसन्न हार को देखते हुए इस तरह का प्रलाप कर रहे, हार रहे हैं तो कुछ न कुछ तो कहने का बहाना चाहिए।
उन्होंने कहा कि यह चौड़ीकरण किसके लिए हो रहा है। अयोध्या के लोगों के लिए ही हो रहा है, कुछ ही महीनों की बात है। अयोध्या में शानदार चमचमाती सड़क होगी। सबसे ज्यादा फायदा अयोध्या वालों का ही होगा। अयोध्या के लोग समझदार हैं यह जान रहे हैं कि लोग उनको बरगला रहे हैं। अयोध्या अपनी अंतरराष्ट्रीय भूमिका के लिए आगे बढ़ चुकी है, अयोध्या विश्व की आध्यात्मिक राजधानी एवं सांस्कृतिक केंद्र के तौर पर विकसित हो उसमें आपका वोट पहला कदम सिद्ध होगा। जनता बढ़-चढ़कर मतदान करें। अयोध्या की जो सांस्कृतिक गरिमा है उसको विकसित होने दें और पूरे विश्व में अयोध्या एक बड़ा सांस्कृतिक केंद्र बनने जा रहा है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

RELATED ARTICLES

Most Popular

Ayodhya Samachar
Ayodhya Samachar
Ayodhya Samachar
Ayodhya Samachar

Recent Comments