Home Ayodhya/Ambedkar Nagar अयोध्या महिलाओं को सशक्त बनायेगा बजट : डा ममता पाण्डेय

महिलाओं को सशक्त बनायेगा बजट : डा ममता पाण्डेय

0

अयोध्या । भाजपा महिला मोर्चा जिला व महानगर के द्वारा बजट पर चर्चा का आयोजन सहादतगंज स्थित पार्टी कार्यालय पर किया गया। बैठक में आगामी कार्यक्रमों की रुपरेखा भी तैयार की गई। कार्यक्रम का उद्घाटन डा श्यामा प्रसाद मुखर्जी व पंडित दीनदयाल उपाध्याय के चित्रों के समक्ष माल्यापर्ण व वंदमातरम के गायन के साथ हुआ।

कार्यक्रम की मुख्य अतिथि मोर्चा की प्रदेश मंत्री डा ममता पाण्डेय ने कहा कि केन्द्र सरकार के द्वारा प्रस्तुत किया गया बजट महिलाओं, किसानों, गरीबों व युवाओं के सुन्दर भविष्य की रुपरेखा तय करेगा। यह नये विजन के साथ विकास की अवधारणा को सम्बल प्रदान करेगा। बजट के माध्यम से महिलाओं को सशक्त बनाने की योजना सरकार ने प्रस्तुत की है। महिला बचत सम्मान पत्र इस बजट में लाया गया है। दीनदयाल अंत्योदय योजना के तहत ग्रामीण महिलाओं को 81 लाख स्वयं सहायता समूह से जोड़ा जायेगा। स्वयं सहायता समूह के आर्थिक सशक्तिकरण पर भी सरकार काम कर रही है। उन्होने बताया कि बैठक में सुषमा स्वराज पुरस्कार के लिए एक सक्षम महिला के चुनाव व महिला मोर्चा के द्वारा जिला व बूथ स्तर पर कमेटियों के सत्यापन भी चर्चा हुई।
क्षेत्रीय मंत्री अलका मिश्रा ने कहा कि बजट देश को विकसित करने की अहम कड़ी साबित होगा। यह समाज के हर वर्ग की आकांक्षा को पूरा करेगा। देश की अर्थव्यवस्था को इससे काफी सम्बल मिलेगा। मोर्चा की जिलाध्यक्ष सरोज मिश्रा ने कहा कि बजट पूरी तरह से लोककल्याणकारी है। जिसमें सर्वांगीण विकास की अवधारणा समाहित है। गरीबों, किसानो, महिलाओं के विकास को प्राथमिकता दी गयी है। मोर्चा की महानगर अध्यक्ष आशा गौड़ ने कहा कि बजट समग्र विकास को सुनिश्चित करेगा। सबका साथ सबका विकास की अवधारणा और मजबूत होगी। प्रत्येक नागरिक को हर दृष्टि सशक्त बनाने की ओर बजट एक अहम कड़ी साबित होगा। जिला मीडिया प्रभारी करुणा पाण्डेय ने बताया कि इस अवसर पर जिले की महामंत्री सीमा यादव, उपाध्यक्ष नीलम जायसवाल, मंत्री विनीता मोदनवाल, माधुरी सिंह व सीमा सिंह मंडल अध्यक्ष अनुराधा सिंह, महानगर महामंत्री प्रतिमा शुक्ला, उपाध्यक्ष पुष्पा मिश्रा, आशा सिंह, माया सिंह, रुबी सिंह, अनीता द्विवेदी, नेहा तिवारी, लक्ष्मी पाण्डेय, मंजू मिश्रा, ममता कसौधन उपस्थित रही।

NO COMMENTS

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Exit mobile version