Saturday, March 7, 2026
HomeAyodhya/Ambedkar Nagarअयोध्याभाजपाईयों ने की बजट की सराहना

भाजपाईयों ने की बजट की सराहना


अयोध्या। केन्द्र सरकार के द्वारा प्रस्तुत बजट पर प्रतिक्रिया देते हुए महानगर अध्यक्ष कमलेश श्रीवास्तव ने कहा कि बजट देश को विकसित करने की अहम कड़ी साबित होगा। यह समाज के हर वर्ग की आकांक्षा को पूरा करेगा। देश की अर्थव्यवस्था को इससे काफी सम्बल मिलेगा।
पूर्व सांसद लल्लू सिंह ने कहा कि यह बजट एक नये विजन के साथ विकास की अवधारणा को सम्बल प्रदान करेगा। सभी वर्गो के उत्थान के साथ गरीबों, किसानों, महिलाओं, वंचितों व युवाओं के सुन्दर भविष्य की रुपरेखा भी तय करेगा।
जिला पंचायत अध्यक्ष रोली सिंह देश के विकास व समाज के सभी वर्गो के कल्याण का ध्यान सरकार ने बजट में रखा है। ग्रामीण क्षेत्र के किसानों की समस्याओं को दूर करने व युवाओं को रोजगार मुहैया कराने के सभी बिन्दुओं पर बजट में फोकस किया गया है।
महापौर गिरीश पति त्रिपाठी ने कहा कि बजट पूरी तरह से लोककल्याणकारी है। जिसमें सर्वांगीण विकास की अवधारणा समाहित है। गरीबों, किसानों, महिलाओं के विकास को प्राथमिकता दी गयी है। यह हर क्षेत्र में विकास की नई सम्भावनाएं पैदा करेगा।
विधायक वेद प्रकाश गुप्त ने कहा कि बजट समग्र विकास को सुनिश्चित करेगा। सबका साथ सबका विकास की अवधारणा और मजबूत होगी। प्रत्येक नागरिक को हर दृष्टि से सशक्त बनाने की ओर बजट एक अहम कड़ी साबित होगा।
पूर्व महापौर ऋषिकेश उपाध्याय ने कहा कि बजट सर्वस्पर्शी, सर्वग्राही है। पीएम मोदी के नेतृत्व में वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने देश को आर्थिक दृष्टि से वैश्विक स्तर पर प्रतिष्ठित करने को लेकर प्रभावी कदम बजट में उठाया है।
जिलाध्यक्ष संजीव सिंह ने कहा कि केन्द्र व प्रदेश सरकार का बजट गरीबों व मजदूरों के प्रति समर्पित है। निवेश को बढ़ावा देने के साथ रोजगार के नये अवसर बजट पैदा करेगा।
पूर्व जिलाध्यक्ष ओम प्रकाश सिंह, अवधेश पाण्डेय बादल, अभिषेक मिश्र, राघवेन्द्र पाण्डेय, कृष्ण कुमार पाण्डेय खुन्नू, सुनील तिवारी शास्त्री, शिक्षक संघ के जिलाध्यक्ष वीरेन्द्र बहादुर सिंह, शैलेन्द्र कोरी, तिलकराम मौर्या, परमानंद मिश्र, दिवाकर सिंह, राजेश सिंह ने बजट की सराहना की है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

RELATED ARTICLES

Most Popular

Ayodhya Samachar
Ayodhya Samachar
Ayodhya Samachar
Ayodhya Samachar

Recent Comments