Thursday, July 23, 2026
HomeAyodhya/Ambedkar Nagarअयोध्याबलिदान दिवस पर भाजपा नेताओं ने डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी को अर्पित...

बलिदान दिवस पर भाजपा नेताओं ने डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी को अर्पित की श्रद्धांजलि


अयोध्या। जनसंघ के संस्थापक और प्रखर राष्ट्रवादी नेता डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी के बलिदान दिवस पर सोमवार को भाजपा नेताओं और कार्यकर्ताओं ने उन्हें भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित की। अयोध्या रोडवेज स्थित उनकी प्रतिमा पर माल्यार्पण कर भाजपाइयों ने उनके राष्ट्र के प्रति योगदान को नमन किया और उनकी स्मृति में संकल्प लिया।

इस अवसर पर मौजूद पूर्व सांसद लल्लू सिंह ने कहा कि आज हमें डॉ. मुखर्जी द्वारा दिखाए गए मार्ग पर चलने की आवश्यकता है। जिला पंचायत अध्यक्ष रोली सिंह ने कहा, कि डा मुखर्जी राष्ट्र की एकता और अखंडता के लिए जो बलिदान दिया, वह हम सभी के लिए प्रेरणास्रोत है। विधायक वेद प्रकाश गुप्ता ने माल्यार्पण के उपरांत कहा, डॉ. मुखर्जी की दूरदर्शिता और राष्ट्रवादी नीतियों ने ही आज भारतीय जनता पार्टी की मजबूत नींव रखी है। उन्होंने ‘राष्ट्रहित सर्वोपरि’ का जो मंत्र दिया, वही आज हमारी विचारधारा का आधार है। महानगर अध्यक्ष कमलेश श्रीवास्तव ने कहा कि युवाओं को उनके विचारों को पढ़ना, समझना और आत्मसात करना चाहिए, तभी हम एक सशक्त भारत की कल्पना को साकार कर सकेंगे। पूर्व महापौर ऋषिकेश उपाध्याय ने कहा कि डा मुखर्जी का जीवन त्याग, तपस्या और राष्ट्र सेवा का प्रतीक है, जिसे हम कभी भुला नहीं सकते।

श्रद्धांजलि कार्यक्रम में शक्ति सिंह, शैलेन्द्र कोरी, तिलकराम मौर्या, आलोक द्विवेदी, सहित पार्टी  के अन्य पदाधिकारी, कार्यकर्ता और स्थानीय नागरिक भी उपस्थित रहे।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments