Thursday, August 13, 2026
HomeAyodhya/Ambedkar Nagarअयोध्याभाजपा नेताओं ने सीएम से मुलाकात कर भेंट किया शंख

भाजपा नेताओं ने सीएम से मुलाकात कर भेंट किया शंख


अयोध्या। उत्तर प्रदेश में पारदर्शी तरीके से हुई भर्तियों के लिए मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ को शंख भेट कर अभिनंदन किया गया। पूर्व जिलाध्यक्ष कमला शंकर पाण्डेय, भाजपा नेता सुनील तिवारी शास्त्री, बब्लू मिश्र ने सीएम से मुलाकात किया था। मुख्यमंत्री को शंख भेट करने के साथ डबल इंजन सरकार की योजनाओं का लाभ जन-जन तक पहुंचाने का संकल्प लिया।

                  भाजपा नेता सुनील तिवारी शास्त्री ने बताया कि सनातन धर्म में शंख को शुभता, समृद्धि, संकल्प व अध्यात्मिक शक्ति का प्रतीक माना जाता है। शंखनाद अध्यात्मिक उर्जा का उद्घोष व नकारात्मकता का नाश करता है। यह हमारे सामने दैवीय शक्तियों की उपस्थिति का अहसास कराता है। मुख्यमंत्री के नेतृत्व में अंतिम व्यक्ति के उत्थान की परिकल्पना को सार्थक करने वाली भाजपा ने यूपी में भयमुक्त परिवेश का निर्माण किया है। यूपी की जनता में भाजपा के प्रति उत्साह है। जिसके लिए शंख मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ को भेंट किया गया है। बताया कि मुख्यमंत्री ने पार्टी द्वारा चलाए जा रहे अभियानों के बारे में जानकारी ली। सेवा सुशासन तथा गरीब कल्याण के 11 वर्ष अभियान के तहत व्यापक जनसम्पर्क व संवाद करने का निर्देश दिया है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments