Saturday, March 7, 2026
HomeAyodhya/Ambedkar Nagarअयोध्याभाजपाईयों ने जनपद में चलाया स्वच्छता अभियान

भाजपाईयों ने जनपद में चलाया स्वच्छता अभियान


एक तारीख एक घंटा स्वच्छता अभियान के तहत जनप्रतिनिधियों, पदाधिकारियों व कार्यकताओं ने चलाई झाडू


अयोध्या। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के आवाहन पर पूरे देश में व्यापक स्तर पर सफाई अभियान चलाया गया। जनपद अयोध्या में एक तारीख एक घंटा स्वच्छता अभियान के तहत भाजपा जनप्रतिनिधियों, पदाधिकारियों व कार्यकताओं के द्वारा महानगर व जिले के सभी शक्ति केन्द्रों पर स्वच्छता अभियान चला कर स्वच्छता की शपथ ली गई। भाजपाईयों द्वारा लोगों के स्वच्छता के लिए जागरूक भी किया गया।



करियप्पा मंडल के पाटेश्वरी देवी मंदिर पर सांसद लल्लू सिंह ने कार्यकताओं के साथ साफ-सफाई की। मंदिर परिसर व अगल-बगल झाडू लगाया, घासों को साफ किया गया तथा कुण्ड की सफाई की। सांसद लल्लू सिंह ने कहा कि महात्मा गांधी ने जो स्वच्छ भारत का सपना देखा था जिसके लिए सभी नागरिक मिल कर कार्य करें। गांधी जी के स्वप्न को को पूरा करने के लिए प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने स्वच्छ भारत अभियान प्रारम्भ किया था। जो आज जन-जन का अभियान बनता जा रहा है। स्वच्छता अभियान में रवि सोनकर, अमल गुप्ता राम मिलन निषाद बृजेन्द्र सिंह, रिंकू सिंह सहित सैकड़ो कार्यकर्ताओं ने भाग लिया। सांसद लल्लू सिंह द्वारा अयोध्या कैंट रेलवे स्टेशन पर अयोजित स्वच्छता अभियान में हिस्सा लिया ।



महानगर अध्यक्ष कमलेश श्रीवास्तव तथा युवा मोर्चा के प्रदेश महामंत्री हर्षवर्धन सिंह के नेतृत्व में देवकाली मंदिर परिसर में सफाई अभियान चलाया गया। इस दौरान आलोक द्विवेदी, शैलेन्द्र कोरी सहित अन्य कार्यकर्ता मौजूद थे।



संत रविदास वार्ड के कुष्ट आश्रम में प्रथम महापौर ऋषिकेश उपाध्याय के नेतृत्व में चलाए गए अभियान के दौरान साफ-सफाई की गई। गांधी जी की प्रतिमा पर माल्यापर्ण किया गया। तथा कुष्ट रोगियों को फल वितरण किया गया। इस दौरान राम कुमार सिंह राजू, वासुदेव मौर्या, बसंती सिंह सहित अन्य कार्यकर्ता मौजूद रहे। जिलाध्यक्ष संजीव सिंह व बीकापुर नगर पंचायत अध्यक्ष राकेश पाण्डेय राना ने नगर पंचायत कार्यालय बीकापुर में स्वच्छता अभियान चला गया। इस दौरान कार्यालय तथा परिसर में साफ सफाई की गई।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

RELATED ARTICLES

Most Popular

Ayodhya Samachar
Ayodhya Samachar
Ayodhya Samachar
Ayodhya Samachar

Recent Comments