Saturday, March 7, 2026
HomeAyodhya/Ambedkar Nagarअयोध्याशक्ति केन्द्रों पर बूथ समिति व पन्ना प्रमुखों के साथ भाजपा नेताओं...

शक्ति केन्द्रों पर बूथ समिति व पन्ना प्रमुखों के साथ भाजपा नेताओं ने की बैठक


अयोध्या। मिल्कीपुर क्षेत्र के सभी 61 शक्ति केन्द्रों पर बूथ समिति तथा पन्ना प्रमुख के साथ भाजपा नेताओं ने बैठक किया। जलशक्ति मंत्री में स्वतंत्र देव सिंह आस्तीकन शक्ति केन्द्र, सहकारिता राज्य मंत्री जेपीएस राठौर अमानीगंज मंडल के रायपट्टी शक्ति केन्द्र पर, खेल मंत्री गिरीश चन्द्र यादव ने पलिया लोहानी शक्ति केन्द्र, खाद्य एवं रसद राज्य मंत्री सतीश शर्मा ने कुचेरा मंडल के गोठवारा शक्ति केन्द्र, एमएलसी अवनीश पटेल ने उछापाली शक्ति केन्द्र, में बैठक किया। बैठक में टोलियां बना घर-घर सम्पर्क अभियान चलाने को कहा गया।

जलशक्ति मंत्री ने कहा कि बूथ के कार्यकर्ता प्रतिदिन टोलियां बना कर क्षेत्र में घर-घर सम्पर्क करें। जनसम्पर्क के दौरान क्षेत्र के प्रभावशाली व्यक्तियों से सम्पर्क कर उन्हें भी साथ में लेकर प्रत्येक मतदाता से सम्पर्क करें। महिलाओं से सम्पर्क के लिए अलग से महिलाओं कार्यकताओं की टोलियां बनाएं। लभार्थियों से विशेष सम्पर्क अभियान चलाया जाए। सहकारिता मंत्री जेपीएस राठौर ने कहा कि बूथ के कार्यकर्ता अपने वोटरों के शत -प्रतिशत मतदान करने की चिंता करें। मतदाता पर्ची मतदान दिवस के तीन दिन पूर्व ही मतदाताओं के पास पहुंचे।

खेल मंत्री गिरीश चन्द्र यादव ने कहा कि शक्ति केन्द्र के पदाधिकारी बूथों की ग्रेडिंग कर लें। कमजोर बूथों पर विशेष ध्यान देते हुए योजना बनाएं।

राज्यमंत्री सतीश शर्मा ने कहा कि सरकार योजनाओं के पत्रक व मतदाता पर्ची को लेकर कार्यकर्ता हर घर की कुण्डी खटखटाएं। घर-घर संपर्क के दौरान सभी मतदाताओं सरकारी योजनाओं की चर्चा करें। यह सभी घरों के दरवाजों पर भाजपा का स्टीकर लगाएं और मतदान का मार्जिन बढ़ाने पर भी फोकस करें।

विधायक रामचंद्र यादव, अमित सिंह चौहान, जिलाध्यक्ष संजीव सिंह, चुनाव प्रभारी रघुनंदन चौरसिया, महानगर अध्यक्ष कमलेश श्रीवास्तव, अवधेश पांडे बादल, अभिषेक मिश्रा, कमला शंकर पांडे, ओम प्रकाश सिंह, कृष्ण कुमार पांडे खुन्नू, गिरीश पाण्डेय डिप्पुल, अभय सिंह, राघवेन्द्र पाण्डेय, राम मोहन भारती, विनीत सिंह बिन्नू, अशोक मिश्र, राजेश सिंह, इंद्रभान सिंह, राधेश्याम त्यागी ने भी विभिन्न शक्ति केन्द्रो पर बूथ समिति तथा पन्ना प्रमुखों के साथ बैठक की।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

RELATED ARTICLES

Most Popular

Ayodhya Samachar
Ayodhya Samachar
Ayodhya Samachar
Ayodhya Samachar

Recent Comments