Saturday, March 7, 2026
HomeAyodhya/Ambedkar Nagarअयोध्याजिला पंचायत स्थित अटल जी की प्रतिमा पर भाजपा नेताओं ने किया...

जिला पंचायत स्थित अटल जी की प्रतिमा पर भाजपा नेताओं ने किया माल्यार्पण


अयोध्या। जिला पंचायत कार्यालय स्थित भारत रत्न व पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी की प्रतिमा पर उनकी जयंती पर भाजपा नेताओं ने माल्यार्पण कर श्रद्धांजलि दी। जिला पंचायत के अटल सभागार में आयोजित गोष्ठी में जिला पंचायत अध्यक्ष रोली सिंह ने कहा कि अटल जी भारतीय राजनीति के एक महान व्यक्तित्व थे। जिन्हें उनकी अद्वितीय नेतृत्व क्षमता, साहित्यिक कौशल, और देश की प्रगति में महत्वपूर्ण योगदान के लिए हमेशा याद किया जाएगा। अटल जी के नेतृत्व में पोखरन परमाणु परीक्षण, कारगिल विजय तथा स्वर्णिम चर्तुभुज जैसी योजना के लिए देश सदैव उनका ऋणी रहेगा।

महापौर गिरीश पति त्रिपाठी ने कहा कि पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी केवल एक राजनीतिज्ञ नहीं, बल्कि एक प्रखर कवि, आदर्शवादी विचारक और समर्पित राष्ट्रसेवक थे। हर साल 25 दिसंबर को उनकी जयंती “सुशासन दिवस“ के रूप में मनाई जाती है, जो उनकी राजनीतिक दृष्टि और नेतृत्व के प्रति सम्मान का प्रतीक है। विधायक वेद प्रकाश सिंह ने कहा कि अटल जी न केवल एक प्रखर वक्ता थे, बल्कि एक संवेदनशील कवि भी थे। उनकी कविताओं में जीवन, संघर्ष और राष्ट्रप्रेम की झलक मिलती है।

गोष्ठी में महापौर गिरीश पति त्रिपाठी, विधायक वेद प्रकाश गुप्त जी, महानगर अध्यक्ष कमलेश श्रीवास्तव, भाजपा जिलाध्यक्ष संजीव सिंह, जिपंअ प्रतिनिधि आलोक सिंह रोहित द्वारा अटल जी के जीवन चरित्र पर प्रकाश डाला।

इस अवसर पर अरविन्द सिंह, शैलेन्द्र कोरी, अनुराग त्रिपाठी, रवि शर्मा, दिनेश मिश्रा, बबलू मिश्रा, अभिषेक शुक्ला, यश पाठक, अमर बहादुर, अमरजीत सिंह, मुकेश तिवारी, शनि सिंह, अभिषेक सिंह सहित बड़ी संख्या में भाजपा पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता गण उपस्थित रहे।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

RELATED ARTICLES

Most Popular

Ayodhya Samachar
Ayodhya Samachar
Ayodhya Samachar
Ayodhya Samachar

Recent Comments