◆ मन की बात प्रधानमंत्री और जनता के बीच आत्मीय संवाद का सेतु – लल्लू सिंह
अयोध्या। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के ‘मन की बात’ कार्यक्रम को भाजपा नेताओं और कार्यकर्ताओं ने रविवार को महानगर के सभी 400 बूथों पर सामूहिक रूप से सुना। कार्यक्रम के दौरान जनसंपर्क, संगठन विस्तार और आगामी चुनावी रणनीतियों को लेकर कार्यकर्ताओं ने चर्चा भी की।
