Home Ayodhya/Ambedkar Nagar अयोध्या भाजपा नेता अशोक सिंह का आरोप, सफाई कर्मचारी काम करते है अधिकारियों...

भाजपा नेता अशोक सिंह का आरोप, सफाई कर्मचारी काम करते है अधिकारियों के आवास पर

0
ayodhya samachar

अयोध्या । भाजपा नेता अशोक सिंह ने जनपद के अधिकारियों पर गम्भीर आरोप लगाया है। उनका कहना है कि ब्लाक पर तैनात सफाई कर्मचारी अधिकारियों के आवास पर काम करते है। मसौधा ब्लाक प्रमुख अभिषेक सिंह ने इसको लेकर सहायक विकास अधिकारी से सफाई कर्मचारियों के सात साल के कार्यकाल की जांच कराने हेतु पत्र लिखा है।
उन्होने आरोप लगाया कि वह जिलाधिकारी से समय लेकर जब उनके आवास पर मिलने के लिए गये तो वहां ब्लाक के सफाई कर्मचारी मिले। जिन्होने विभिन्न प्रकार के कार्यो को खुद के द्वारा किया जाना बताया। यही अन्य अधिकारियों के यहां भी दिखाई दिया। इसी प्रकार अन्य अधिकारियों के यहां भी सफाई कर्मचारियों की तैनाती है। यह सभी स्थाई कर्मचारी है। जिनका 30 से 35 हजार वेतन है। इसकी जांच होनी चाहिए।

NO COMMENTS

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Exit mobile version