अयोध्या । भाजपा किसान मोर्चा ग्राम परिक्रमा का आयोजन महानगर के भीखापुर में किया गया। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि किसान मोर्चा के क्षेत्रीय अध्यक्ष अरूण सिंह गप्पू थे। कार्यक्रम की कृषि यंत्रों के पूजन के साथ कार्यक्रम की शुरूवात की गई। इस दौरान पीएम के मन की बात का लाइव प्रसारण सुना गया। गांव के देवस्थान पर पूजा के बाद गांव की परिक्रमा पार्टी पदाधिकारियों तथा कार्यकताओं ने की। इस दौरान ग्रामवासियों से सम्पर्क कर सरकारी योजनाओं के बारे में चर्चा की गई। इससे पूर्व मुख्य अतिथि का किसान मोर्चा महानगर अध्यक्ष विशाल सिंह बाबा ने 51 किलो की माला पहना कर गदा व भगवान का चित्र दे कर उनका अभिनंदन किया।



