Home Ayodhya/Ambedkar Nagar अम्बेडकर नगर भाजपा डाक्टर अंबेडकर के  सपने को कर रही है साकार –अशोक बाजपेई 

भाजपा डाक्टर अंबेडकर के  सपने को कर रही है साकार –अशोक बाजपेई 

0

अंबेडकर नगर। भाजपा जिला कार्यालय अटल भवन में संविधान शिल्पी भारत रत्न डाक्टर भीम राव अम्बेडकर की जयंती भाजपा कार्यकर्ताओं ने जिला कार्यालय सहित जनपद के प्रत्येक बूथ पर धूमधाम से मनाया। सामाजिक न्याय सप्ताह के अन्तर्गत डाक्टर साहब के व्यक्तित्व और कृतत्व पर मुख्य अतिथि राज्य सभा सदस्य डाक्टर अशोक वाजपेई की उपस्थिति में गोष्ठी का भी आयोजित किया गया।

            भाजपा जिला कार्यालय पर मुख्य अतिथि राज्य सभा सदस्य डाक्टर अशोक वाजपेई ने भाजपा जिलाध्यक्ष डाक्टर मिथिलेश त्रिपाठी, पूर्व मंत्री धर्म राज निषाद,अनुसूचित मोर्चा जिलाध्यक्ष डाक्टर विनोद कुमार के साथ भारत रत्न डाक्टर भीम राव अम्बेडकर और डाक्टर श्यामा प्रसाद मुखर्जी एवं पण्डित दीन दयाल उपाध्याय की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर गोष्ठी को सम्बोधित करते हुए कहा कि सामाजिक समरसता और समावेशी समाज भाजपा ने दिया। भाजपा सरकार डाक्टर अंबेडकर के निर्बल,शोषित और दलित समाज के उत्थान की सपने को साकार कर रही है। कहा कि राजनीतिक दलों की पूर्ववर्ती सरकारों ने बाबा साहब के नाम पर केवल राजनीति किया।दलित और आदिवासी समाज के लिए कुछ नहीं किया। भाजपा सरकार ने बिना भेद भाव के पण्डित दीन दयाल उपाध्याय जी के अन्तिम व्यक्ति तक सरकारी योजनाओं को लागू करने का कार्य किया है। बाबा साहब के पंच तीर्थ को भाजपा सरकार ने मूर्त रूप दिया।

          भाजपा जिलाध्यक्ष डाक्टर मिथिलेश त्रिपाठी ने डाक्टर भीम राव अम्बेडकर जयंती कार्यक्रम में शामिल मुख्य अतिथि सहित उपस्थित कार्यकर्ताओं का स्वागत करते हुए कहा कि भाजपा की स्थापना के 43 वर्ष पूर्ण होने पर सामाजिक न्याय सप्ताह भाजपा मना रही है। कहा कि भाजपा के आदि पुरुष पण्डित दीन दयाल उपाध्याय जी अन्तिम व्यक्ति के उत्थान के लिए आजीवन प्रयासरत रहे।भाजपा के 6 पर्वों में एक पर्व डाक्टर भीम राव अम्बेडकर जयंती भी है। एलबाबा साहब के जीवन पर प्रकाश डालते हुए पूर्व मंत्री धर्म राज निषाद एवम जिला मंत्री चंद्रिका प्रसाद ने भी उनके समाज और देश हित में किए गए अतुलनीय योगदान की चर्चा किया। अध्यक्षता/आयोजक अनुसूचित मोर्चा जिलाध्यक्ष डाक्टर विनोद कुमार और संचालन जिला महामंत्री सुरेश कन्नौजिया ने किया।

           जनपद के विभिन्न स्थानों पर डाक्टर अंबेडकर की जयंती कार्यक्रम में मुख्य रूप से पूर्व जिलाध्यक्ष कपिल देव वर्मा,राम प्रकाश यादव,यमुना प्रसाद चतुर्वेदी, रमा शंकर सिंह,शिव नायक वर्मा, त्रिवेणी राम,अनीता कमल,संजू देवी, पूर्व प्रत्याशी अवधेश द्विवेदी,जिला उपाध्यक्ष मनोज मिश्र,डाक्टर राना रणधीर सिंह,रमेश चंद्र गुप्ता,डाक्टर रजनीश सिंह,जिला महामंत्री बाबा राम शब्द यादव,अमरेंद्र कांत सिंह,दिलीप पटेल देव,जिला मीडिया प्रभारी बाल्मीकि उपाध्याय, जिला मंत्री विनय पाण्डेय,शिव पूजन राजभर,दीपक तिवारी, अंकित मंडेला,राम प्रीत गौतम,धीरेद्र भारती,नंद कुमार तिवारी राना,संजीव सिंह,अनुज सोनकर,अविनाश सोनकर सहित बड़ी संख्या में लोग उपस्थित रहे।

NO COMMENTS

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Exit mobile version