Thursday, August 13, 2026
HomeAyodhya/Ambedkar Nagarअयोध्याआगामी कार्यक्रमों को लेकर भाजपा ने किया योजना बैठक

आगामी कार्यक्रमों को लेकर भाजपा ने किया योजना बैठक


अयोध्या। भारतीय जनता पार्टी के आगमी दिनों के कार्यक्रम को लेकर सहादतगंज कार्यालय में योजना बैठक महानगर अध्यक्ष कमलेश श्रीवास्तव की अध्यक्षता में हुई। बैठक में कार्यक्रम संयोजकों तथा सह संयोजकों के साथ कार्यक्रम को अंतिम रूप दिया गया।

बैठक में आगामी 21 जून को अंतरराष्ट्रीय योग दिवस पर राम की पैड़ी पर मुख्य कार्यक्रम आयोजित करने की रूपरेखा तय की गई। इसके साथ ही चारों मंडलों में दो-दो स्थानों पर योग शिविर लगाए जाएंगे। 23 जून को डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी के बलिदान दिवस पर पौधरोपण, 25 जून को आपातकाल की बरसी पर ’संविधान हत्या दिवस’ कार्यक्रम आयोजित होगा। 29 जून को मंडल स्तर पर गोष्ठी के उपरांत सभी बूथों पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के ‘मन की बात’ कार्यक्रम को सामूहिक रूप से सुना जाएगा। इसके अलावा 1 जुलाई से 6 जुलाई तक वृहद पौधरोपण अभियान तैयारियों को लेकर चर्चा की गई।

महानगर अध्यक्ष कमलेश श्रीवास्तव ने कहा, हर कार्यकर्ता को समयबद्ध और जिम्मेदारी के साथ कार्य करना है। सभी कार्यक्रमों को जनसंपर्क और सेवा के माध्यम से जनता तक पहुंचाना हमारा लक्ष्य है। बैठक में शैलेन्द्र कोरी, शशि प्रताप सिंह, वरूण चौधरी, रवि शर्मा, काशीराम रावत, तिलकराम मौर्या, परमानंद मिश्र, अरविन्द सिंह, रामप्रीत वर्मा, कपिल देव वर्मा, हेमंत जायसवाल, आरिफ अंसारी, आलोक द्विवेदी, सहित अन्य पदाधिकारी मौजूद रहे।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments