अयोध्या। सरस्वती शिशु मंदिर भदरसा में भाजपा जिलाध्यक्ष संजीव सिंह की अगुवाई में एक पेड़ मॉ के नाम अभियान के तहत पौधरोपण अभियान चलाया गया। विद्यालय परिसर में कदम, अर्जुन, अशोक, नीम, पीपल, पाकड़ के पौधों को रोपित किया गया। पौधों के संरक्षण व संर्वधन की जिम्मेदारी कार्यकर्ताओं को दी गई।
जिलाध्यक्ष संजीव सिंह ने बताया कि जिले के 20 मंडलों में व्यापक स्तर पर पौधरोपण का अभियान चलाया जा रहा है। अभियान के तहत 54000 पौधों के रोपण का लक्ष्य रखा गया था। जिसमें अभी तक लगभग एक लाख पौधे रोपित किए जा चुके है। सभी मंडलों में पार्टी पदाधिकारियों तथा कार्यकर्ताओं द्वारा विभिन्न स्थलों पर लगातार पौधरोपण किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि “एक पेड़ मां के नाम” सिर्फ एक पौधरोपण कार्यक्रम नहीं, बल्कि यह मातृ सम्मान व प्रकृति संरक्षण का प्रतीक बन चुका है। यह अभियान मां के प्रति आभार प्रकट करने के साथ-साथ आने वाली पीढ़ियों को शुद्ध पर्यावरण देने का संकल्प है।
मौके पर मण्डल अध्यक्ष धर्मराज वर्मा, अमरनाथ वर्मा, संतोष सोनी, सभासद प्रेम मौर्या, सन्दीप गुप्ता, रमाकांत पाण्डेय, बृज मोहन साहू, राम करन मौर्या, संजीव कुमार, समरजीत, विनोद पांडे, आशीष मिश्र, शिवम मिश्रा, सुनील श्रीवास्तव, ऋषभ श्रीवास्तव, कृष्ण नन्द पाण्डेय सहित अन्य पार्टी कार्यकर्ता मौजूद रहे।