Saturday, August 22, 2026
HomeAyodhya/Ambedkar Nagarअम्बेडकर नगरराष्ट्रीय अध्यक्ष के अवध दौरे की तैयारियों में जुटी भाजपा, जलालपुर में...

राष्ट्रीय अध्यक्ष के अवध दौरे की तैयारियों में जुटी भाजपा, जलालपुर में हुई अहम बैठक


जलालपुर अम्बेडकर नगर। भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन के प्रस्तावित अवध प्रवास को लेकर संगठन ने तैयारियां तेज कर दी हैं। इसी क्रम में शुक्रवार को जलालपुर नगर में शक्ति केंद्र संयोजकों की महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई, जिसमें दौरे को लेकर रणनीति बनाई गई और कार्यकर्ताओं को जिम्मेदारियां सौंपी गईं।
बैठक को संबोधित करते हुए क्षेत्रीय मंत्री विनोद पटेल ने कहा कि राष्ट्रीय अध्यक्ष का दौरा संगठन के लिए महत्वपूर्ण अवसर है। उन्होंने सभी पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं से पूरे समर्पण के साथ तैयारियों में जुटने तथा कार्यक्रम को सफल बनाने का आह्वान किया।
बैठक की अध्यक्षता नगर अध्यक्ष संदीप अग्रहरि ने की, जबकि संचालन नगर महामंत्री आनंद मिश्र ने किया। मीडिया प्रभारी विकास निषाद ने बताया कि बैठक में राष्ट्रीय अध्यक्ष के दौरे से संबंधित विभिन्न बिंदुओं पर विस्तार से चर्चा की गई और संगठनात्मक तैयारियों की समीक्षा करते हुए आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए।
बैठक में जिला मंत्री पंकज वर्मा, अनुसूचित मोर्चा के जिलाध्यक्ष विनोद कुमार, सोनू गौड़, बेचन पांडे, राधेश्याम शुक्ल, विनय मिश्र, शिवम आर्या, गोपाल सोनकर, सोनू गुप्ता सहित बड़ी संख्या में भाजपा पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता मौजूद रहे। सभी ने राष्ट्रीय अध्यक्ष के प्रस्तावित दौरे को भव्य, सफल और ऐतिहासिक बनाने का संकल्प लिया।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments