Saturday, March 7, 2026
HomeAyodhya/Ambedkar Nagarअम्बेडकर नगर भाजपा ने त्रयंबक के हाथों में दी जिले की कमान

 भाजपा ने त्रयंबक के हाथों में दी जिले की कमान

अंबेडकर नगर। भाजपा जिलाध्यक्ष की नियुक्ति से संबंधित बहु प्रतीक्षित सूची शुक्रवार को भाजपा प्रदेश अध्यक्ष भूपेंद्र सिंह चौधरी ने जारी कर दिया।भाजपा जिलाध्यक्ष की जारी सूची में जिलाध्यक्ष पद पर भाजपा क्षेत्रीय महामंत्री त्रयंबक तिवारी की नियुक्ति की गई है।भाजपा ने आगामी लोकसभा चुनाव को देखते हुए जनपद में संगठन को चुस्त दुरुस्त करने के लिए जिलाध्यक्ष के दायित्व पर फेर बदल किया है।नव नियुक्त जिलाध्यक्ष को बधाई देने वालों का तांता लगा है।

     भाजपा जिलाध्यक्ष के रूप में क्षेत्रीय महामंत्री त्रयंबक तिवारी की नियुक्ति पर निवर्तमान भाजपा जिलाध्यक्ष डाक्टर मिथिलेश त्रिपाठी ने  बधाई देते हुए कहा कि त्रयंबक तिवारी के नेतृत्व में जनपद में भाजपा नई ऊंचाई को छुएगी।कहा कि भाजपा में कार्यकर्ताओं की क्षमता के अनुसार दायित्व दिया जाता है।भाजपा संस्कारों और ऊर्जावान कार्यकर्ताओं की पार्टी है जिसमें परिवारवाद नहीं है।

     विधान परिषद सदस्य डाक्टर हरि ओम पाण्डेय ने बधाई देते हुए कहा है कि त्रयंबक तिवारी की नियुक्ति से कार्यकर्ताओं में जोश और ऊर्जा का संचार होगा। लोक सभा चुनाव में भाजपा प्रत्याशी को भारी जीत हासिल होगी।

     पूर्व जिलाध्यक्ष कपिल देव वर्मा ने बधाई देते हुए कहा कि भाजपा में ऊर्जावान और क्षमतावान कार्यकर्ताओं की कोई कमी नहीं है।संगठन का निर्णय सराहनीय है।त्रयंबक जी के नेतृत्व में भाजपा जनपद में नई कलेवर में स्थापित होगी।

            नवनियुक्त भाजपा जिलाध्यक्ष को जिला पंचायत अध्यक्ष श्याम सुंदर वर्मा, नगर पंचायत अशरफपुर किछौछा अध्यक्ष ओंमकार गुप्ता, पूर्व जिलाध्यक्ष राम प्रकाश यादव,ज्ञान,शिव नायक वर्मा, लोक सभा प्रवास योजना संयोजक अवधेश द्विवेदी,जिला उपाध्यक्ष मनोज मिश्र,डाक्टर राणा रणधीर सिंह,रमेश चंद्र गुप्ता,सुमन पाण्डेय,रफत एजाज,डाक्टर रजनीश सिंह,जिला महामंत्री बाबा राम शब्द यादव,सुरेश कन्नौजिया, अमरेंद्र कांत सिंह,दिलीप पटेल देव,जिला मीडिया प्रभारी बाल्मीकि उपाध्याय,दीपक तिवारी,विनय पाण्डेय,बजरंगी पाठक,अरविंद सिंह डिंपू,नन्द कुमार तिवारी राना,डाक्टर संतोष सिंह,डाक्टर अमित त्रिपाठी आदि शामिल हैं।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

RELATED ARTICLES

Most Popular

Ayodhya Samachar
Ayodhya Samachar
Ayodhya Samachar
Ayodhya Samachar

Recent Comments