Friday, March 6, 2026
HomeAyodhya/Ambedkar Nagarअयोध्यामिल्कीपुर केन्द्रीय चुनाव कार्यालय पर भाजपा ने स्थापित किया चुनाव कन्ट्रोल रूम

मिल्कीपुर केन्द्रीय चुनाव कार्यालय पर भाजपा ने स्थापित किया चुनाव कन्ट्रोल रूम


अयोध्या। मिल्कीपुर उपचुनाव के लिए भारतीय जनता पार्टी ने केन्द्रीय चुनाव कार्यालय मिल्कीपुर में कन्ट्रोल रूम बनाया है। जहां से पार्टी पदाधिकारी लगातार चुनाव पर की मानीटरिंग करते रहेंगे। चुनाव संयोजक ओम प्रकाश सिंह ने बताया कि चुनाव की मानीटरिंग के लिए केन्द्रीय चुनाव कार्यालय में कन्ट्रोल रूम बनाया गया हैं। जहां की जिम्मेदारियां पार्टी पदाधिकारियों को सौपीं गई है। पदाधिकारी मतदान समाप्ति तक लगातार पोलिंग एजेंटों के सम्पर्क में रहेंगे। मतदान में होने वाली दिक्कतों का अधिकारियों से वार्ता कर समाधान करेंगे।

उन्होंने बताया कि सभी पोलिंग एजेन्टों को समय से बूथ पर पहुंचने के लिए कहा गया है। पार्टी पदाधिकारी लगातार मतदान की तैयारियों की समीक्षा कर रहे हैं। हर बूथ पर पार्टी का कैम्प लगेगा जहां से मतदाताओं की समस्याओं का समाधान किया जाएगा। कैम्प में पार्टी के कार्यकर्ता मतदाताओं का सहयोग करेंगे। शत-प्रतिशत मतदान के लिए लोगों को प्रेरित किया जाएगा। चुनाव में लगे पार्टी पदाधिकारी लगातार मंडल पदाधिकारियों, शक्ति केन्द्र, बूथ समिति व पन्ना प्रमुखों के सम्पर्क में हैं।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

RELATED ARTICLES

Most Popular

Ayodhya Samachar
Ayodhya Samachar
Ayodhya Samachar
Ayodhya Samachar

Recent Comments