अयोध्या। बिहार विधानसभा चुनाव में भारतीय जनता पार्टी की शानदार जीत के बाद अयोध्या में जश्न का माहौल देखने को मिला। भाजपा कार्यकर्ता ढोल-नगाड़ों, आतिशबाज़ी और शुभकामनाओं के साथ विजय उल्लास में डूबे नज़र आए। सर्किट हाउस में महानगर अध्यक्ष कमलेशश्रीवास्तव और जिलाध्यक्ष संजीवसिंह के नेतृत्व में भारी संख्या में कार्यकर्ताओं ने पहुंचकर पटाखे फोड़े और एक-दूसरे को मिठाई खिलाकर जीत की बधाई दी।
महानगर अध्यक्ष कमलेशश्रीवास्तव ने कहा, बिहार की जीत यह साबित करती है कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में देश सुरक्षित हाथों में है और जनता विकास की राजनीति का समर्थन कर रही है। यह केवल चुनावी जीत नहीं, जनभावना की विजय है। जिलाध्यक्ष संजीवसिंह ने कहा, भाजपा विचारधारा, संगठन और समर्पण की पार्टी है। बिहार की जनता ने एक बार फिर राष्ट्रवाद और विकास के एजेंडे पर भरोसा जताया है। यह परिणाम ऐतिहासिक है।
पूर्व सांसद लल्लूसिंह ने कहा, इस चुनाव ने यह स्पष्ट कर दिया है कि जनता अब जाति और परिवारवादी राजनीति को स्वीकार नहीं करती। बिहार का यह जनादेश भारत के भविष्य की दिशा तय करने वाला है। महापौर गिरीशपतित्रिपाठी ने कहा, यह जीत भारतीय लोकतंत्र की परिपक्वता का परिणाम है। बिहार की जनता ने देशहित में निर्णय लिया है।शहर के कई क्षेत्रों में कार्यकर्ताओं ने ढोल-नगाड़ों के साथ विजय रैली भी निकाली।
पूर्व विधायक इंद्र प्रताप तिवारी ‘खब्बू’ ने अपने आवास पर जश्न मनाया। पूर्व विधायक इंद्रप्रतापतिवारी ‘खब्बू’ ने कहा, बिहार के जनादेश ने विपक्ष की राजनीति को आईना दिखाया है। अब देश एक ही आवाज में कह रहा है—हमारे लिए विकास, सुरक्षा और राष्ट्र सर्वोपरि है। जिलापंचायतअध्यक्षप्रतिनिधिआलोकसिंह ‘रोहित’ नेकहा कि बिहार विधानसभा चुनाव में भारतीय जनता पार्टी को मिली यह ऐतिहासिक जीत राष्ट्रवादी विचारधारा और विकास की राजनीति की स्वाभाविक प्रतिक्रिया है। मौके पर अभिषेक मिश्र, करूणाकर पाण्डेय सहित अन्य कार्यकर्ता मौजूद रहे।
पूर्व महापौर ऋषिकेश उपाध्याय व पूर्व जिलाध्यक्ष अवधेश पांडेय बादल ने स्टेट बैंक तिराहे पर ढोल नगाडो की धुन पर कार्यकर्ताओं संग मिठाई बांटी। पूर्व महापौर ऋषिकेशउपाध्याय ने उत्साह व्यक्त करते हुए कहा, यह जीत देश की दिशा और दशा बदलने वाले नेतृत्व में जनता के विश्वास की मुहर है। कार्यकर्ताओं की मेहनत रंग लाई है। पूर्व जिलाध्यक्ष अवधेशपांडेय ‘बादल’ ने कहा, यह परिणाम कार्यकर्ताओं की तपस्या और भाजपा नेतृत्व की दूरदर्शिता का प्रमाण है। आने वाला समय और बड़ी जीतों का होगा। मौके पर स्वामी परमानंद मिश्र, रघुनंदन चौरसिया, राम मोहन भारती, व्यापारी नेता शिवम् शुक्ला, राष्टीय खिलाडी रवि प्रकाश मिश्र सहित अन्य कार्यकर्ता मौजूद रहे। रोडवेज पर जिला पंचायत सदस्य इंद्र भान सिंह के नेतृत्व में कार्यकताओं ने राहगीरों को मिठाई खिला कर जीत का जश्न मनाया।
पूराबाजार ब्लॉक मुख्यालय पर भाजपा कार्यकर्ताओं ने भी बिहार विजय पर उल्लास व्यक्त किया। इस दौरान विधायक वेद प्रकाश गुप्ता ने कार्यकर्ताओं के साथ लड्डू बांटकर एवं शुभकामनाएँ देकर जीत का जश्न मनाया।
विधायक वेद प्रकाश गुप्ता ने कहा, “बिहार की यह जीत केवल चुनावी परिणाम नहीं, बल्कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में विकसित, सशक्त और आत्मनिर्भर भारत की जीत है। जनता ने फिर सिद्ध कर दिया है कि वह जातिवाद, दुष्प्रचार और नकारात्मक राजनीति को अस्वीकार करती है और राष्ट्रहित, विकास और सुशासन को प्राथमिकता देती है। मौके पर पार्टी पदाधिकारी व कार्यकर्ता मौजूद रहे।