Friday, March 6, 2026
HomeAyodhya/Ambedkar Nagarअयोध्याजनसम्पर्क के दौरान भाजपा प्रत्याशी ने अधिवक्ताओं से किया मुलाकात

जनसम्पर्क के दौरान भाजपा प्रत्याशी ने अधिवक्ताओं से किया मुलाकात


अयोध्या। भाजपा महापौर प्रत्याशी महंत गिरीश पति त्रिपाठी ने नगर निगम क्षेत्र के विभिन्न वार्डो में जनसम्पर्क के उपरान्त कचेहरी में अधिवक्ताओं से मुलाकात करके समर्थन मांगा। महंत गिरीश पति त्रिपाठी ने कहा कि केन्द्र व प्रदेश सरकार ने रामनगरी अयोध्या के विकास हेतु योजनाओं की श्रंखलाएं प्रदान की है।



यहां श्रद्धालुओं को विश्व मानको के अनुसार सुविधाएं प्रदान की जा रही है। जिससे रोजगार सृजन की सम्भावनाओं को सम्बल मिलेगा। अयोध्या शीघ्र भारत के प्रमुख व्यापारिक केन्द्रों में एक होगा।
उन्होने कहा कि रामनगरी की जनता की हर अपेक्षा को पूरा करना प्राथमिकता होगी। अयोध्या की महिमा व गरिमा के अनुसार हो रहे विकास में एक सेवक की भांति योगदान दिया जायेगा। केन्द्र व प्रदेश सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं का लाभ कतार में खड़े अंतिम व्यक्ति को मिला है। जिससे आम जनता में उत्साह का माहौल है। इस अवसर पर भाजपा पदाधिकारी व कार्यकर्ताओं की उपस्थिति रही।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

RELATED ARTICLES

Most Popular

Ayodhya Samachar
Ayodhya Samachar
Ayodhya Samachar
Ayodhya Samachar

Recent Comments