Thursday, July 23, 2026
HomeAyodhya/Ambedkar Nagarअयोध्याचित्रगुप्त नगर वार्ड से भाजपा प्रत्याशी ने दाखिल नामांकन

चित्रगुप्त नगर वार्ड से भाजपा प्रत्याशी ने दाखिल नामांकन

अयोध्या। भारतीय जनता पार्टी से चित्रगुप्त नगर वार्ड नं 24 से पार्षद प्रत्याशी मनीषा पत्नी निखिल श्रीवास्तव ने नामांकन दाखिल किया। उन्होंने दो सेटो मे नामांकन दाखिल किया। इस दौरान पार्षद प्रत्याशी मनीषा पत्नी निखिल श्रीवास्तव ने बताया कि भारतीय जनता पार्टी के शीर्ष नेताओं ने हमारे पर भरोसा जताया है हम उन सभी का आभार प्रकट करते हैं। हमारा सिर्फ विकास का मुद्दा रहेगा। हम अपने वार्ड में काम करके दिखाएंगे। उन्होंने कहा हमारे यहां समस्या नाली, रोड जैसी बहुत सारी समस्या है उनको हम जीतने के बाद दूर करेंगे। वहां की जनता पिछले 15 सालों से परेशान है। अगर जनता वहां की हमें अपना आशीर्वाद देती है तो हम अपने वार्ड का विकास करेंगे।इस मौके पर रूपेश सिंह, दीपक पांडे, महेश श्रीवास्तव, गप्पू श्रीवास्तव, राज बहादुर सिंह आदि लोग मौजूद रहे।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments