Friday, March 6, 2026
HomeAyodhya/Ambedkar Nagarअम्बेडकर नगरइलाहाबाद से टांडा जा रही निजी बस पर बाइक सवार बदमाशों ने...

इलाहाबाद से टांडा जा रही निजी बस पर बाइक सवार बदमाशों ने किया पथराव, मचा हड़कंप

जलालपुर अंबेडकर नगर। इलाहाबाद से टांडा जा रही अभय एक्सप्रेस बस पर अज्ञात बाइक सवार पांच बदमाशों ने बस पर धावा बोलते हुए पथराव कर दिया। चर्चा है कि ग्रामीणों को जुटते ही बाइक सवार फायरिंग कर फरार हो गए। जानकारी के अनुसार इलाहाबाद से चलकर टांडा को जाने वाली अभय एक्सप्रेस बस करीब सवा चार बजे मालीपुर थाना क्षेत्र के सलहदीपुर गांव के निकट स्थित टावर के पास पहुंची थी जहां दो बाइक पर सवार पांच बदमाश पहुंचे और बस रुकवा कर पत्थर बाजी करने लगे इस हरकत को देखकर जब तक ग्रामीण इकट्ठा होते तब तक अज्ञात बदमाश फायरिंग करते हुए फरार हो गये। सूचना पर तमाम लोगों की भीड़ इकट्ठा हो गई और काफी समय तक कोई पुलिस बल नहीं पहुंचा। कुछ देर बाद पीआरबी की पुलिस पहुंच कर जांच पड़ताल करने में जुटी है। गाड़ी चालक संजय कुमार ने बताया कि बदमाशों द्वारा एक राउंड फायरिंग की गई है। वहीं मालीपुर थाना प्रभारी ने फायरिंग की घटना से इनकार किया है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

RELATED ARTICLES

Most Popular

Ayodhya Samachar
Ayodhya Samachar
Ayodhya Samachar
Ayodhya Samachar

Recent Comments