Home Ayodhya/Ambedkar Nagar अयोध्या अज्ञात वाहन की चपेट में आए बाइक सवार, मां-बेटी की मौत, पिता-पुत्र...

अज्ञात वाहन की चपेट में आए बाइक सवार, मां-बेटी की मौत, पिता-पुत्र गंभीर घायल


अयोध्या। रौनाही थाना क्षेत्र के सोहावल चौराहे पर मंगलवार सुबह नेशनल हाईवे स्थित ओवर ब्रिज पर भीषण सड़क हादसे में मां-बेटी की मौके पर मौत हो गई, जबकि पिता-पुत्र गंभीर रूप से घायल हो गए।

थाना बाबा बाजार क्षेत्र के हंसराजपुर, घाट का पुरवा निवासी अजय रावत (27) अपनी पत्नी रीना (25), बेटी कविता (10) और पुत्र हर्ष (6) के साथ राम मंदिर दर्शन को बाइक से निकले थे। रास्ते में अज्ञात वाहन ने उनकी बाइक को टक्कर मार दी। हादसे में रीना और कविता की मौके पर मौत हो गई। सूचना पर पहुंची पुलिस व एनएचएआई एंबुलेंस ने शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेजा और घायलों को जिला अस्पताल में भर्ती कराया।

रौनाही थाना प्रभारी सुमित श्रीवास्तव ने बताया कि दुर्घटना में शामिल वाहन का अब तक पता नहीं चल सका है, घायलों की हालत गंभीर बनी हुई है।

NO COMMENTS

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Exit mobile version