Saturday, March 7, 2026
HomeAyodhya/Ambedkar Nagarअम्बेडकर नगरट्रेलर की चपेट में आने से बाइक सवार महिला की मौत, पति...

ट्रेलर की चपेट में आने से बाइक सवार महिला की मौत, पति गंभीर रूप से घायल


◆ एक अलग सड़क हादसे में एक युवक भी गंभीर रूप से घायल


बसखारी अंबेडकर नगर। बसखारी थाना क्षेत्र के अंतर्गत हुए दो अलग-अलग सड़क हादसे में एक महिला की दर्दनाक मौत हो गई।जबकि दो लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। गुरुवार को  राष्ट्रीय राजमार्ग 233 पर मोतिगरपुर के निकट बाइक सवार दंपत्ति एक ट्रेलर की चपेट में आ गये।जिसमें महिला की दर्दनाक मौत हो गई।



जबकि बाइक चला रहा मृतक महिला का पति अब्दुल सलाम पुत्र बैतुल्लाह उम्र लगभग 55 वर्ष गंभीर रूप से घायल हो गया है‌। जिसे बसखारी सीएससी ले जाया गया।जहां पर उसकी हालत चिंताजनक होने के चलते जिला अस्पताल के लिए रेफर कर दिया गया है। मृतक महिला की पहचान  मैतबुल निशा पत्नी अब्दुल सलाम  निवासी हथिनाराज इन्दईपुर उम्र लगभग 55 वर्ष के रूप में हुई है। वही थाना क्षेत्र के अंतर्गत हुए एक अन्य सड़क हादसे में अनिल पुत्र पारस निवासी किछौछा भी गंभीर रूप से घायल हो गया।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

RELATED ARTICLES

Most Popular

Ayodhya Samachar
Ayodhya Samachar
Ayodhya Samachar
Ayodhya Samachar

Recent Comments