Saturday, March 7, 2026
HomeAyodhya/Ambedkar Nagarअम्बेडकर नगरसांड की टक्कर से घायल बाइक सवार की इलाज के दौरान मौत

सांड की टक्कर से घायल बाइक सवार की इलाज के दौरान मौत


अंबेडकरनगर। सांड की टक्कर से घायल मजदूर की ट्रामा सेंटर में इलाज के दौरान मौत हो गई। पुलिस ने पंचनामा भरकर शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।सम्मनपुर थाना क्षेत्र के कटघर मूसा निवासी फागूराम (45) अकबरपुर में मजदूरी करने के बाद अपने एक अन्य साथी राजेंद्र कुमार के साथ बाइक से गत 10 जुलाई को घर आ रहे थे। बाइक राजेंद्र कुमार चला रहे थे व फागूराम पीछे बैठे थे। रोशन गढ़ के पास सांड की टक्कर से दोनों बुरी तरह घायल हो गए थे। फागूराम के सिर में गंभीर चोट लगने से जिला अस्पताल के डॉक्टरों ने इन्हें लखनऊ ट्रामा सेंटर के लिए रेफर कर दिया था। जबकि राजेंद्र कुमार का जिला अस्पताल से इलाज चल रहा है। इलाज के दौरान फागूराम की शुक्रवार की सुबह करीब 10 बजे लखनऊ ट्रामा सेंटर में मौत हो गई। इससे स्वजनों में कोहराम मच गया। पत्नी अनीता देवी, तीन पुत्री व दो पुत्र का रो रो कर बुरा हाल है। घर में कमाने वाला यही एकमात्र सहारा था। मजदूर की मौत से स्वजनों पर दुखों का पहाड़ टूट पड़ा है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

RELATED ARTICLES

Most Popular

Ayodhya Samachar
Ayodhya Samachar
Ayodhya Samachar
Ayodhya Samachar

Recent Comments