Wednesday, July 22, 2026
HomeAyodhya/Ambedkar Nagarअम्बेडकर नगरपीआरवी के वाहन की चपेट में आने से बाइक सवार घायल

पीआरवी के वाहन की चपेट में आने से बाइक सवार घायल


जलालपुर अम्बेडकर नगर। तीव्र गति से जा रही पीआरवी वाहन ने बाइक सवारो को  टक्कर मार दिया जिससे दोनों गंभीर रुप से घायल हो गये। सूचना पर पहुची पुलिस ने घायलों को इलाज हेतु अस्पताल भेजवाया। कटका थाना क्षेत्र के गांव सैदपुर भियांव के निवासी रविंद्र निषाद पुत्र सुंदर निषाद व संजय निषाद पुत्र रामलाल   बाइक पर सवार होकर सेमरा से कटका  की तरफ जा रहे थे, तभी रास्ते मे डायल  112 पीआरवी वाहन ने जोरदार टक्कर मार दिया। जिसमे दोनों बाइक सवार गंभीर रुप से घायल हो गए। सूचना पर कटका थान प्रभारी अजय प्रताप घटनास्थल पर पहुंचे और एंबुलेंस की सहायता से घायलों को  सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र भियांव पहुंचाया गया। जहां रविंद्र निषाद की हालात को गंभीर देखते हुए  जिला अस्पताल के लिए रेफर कर दिया और संजय निषाद  की हालत खतरे से बाहर बताई गयी। कटका थानाध्यक्ष अजय प्रताप ने बताया कि तहरीर नही मिला है। तहरीर मिलने पर उचित कार्यवाही की जायेगी।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments