Saturday, March 7, 2026
HomeAyodhya/Ambedkar Nagarअयोध्याअज्ञात वाहन की टक्कर से बाइक सवार युवक की मौत,एक गंभीर

अज्ञात वाहन की टक्कर से बाइक सवार युवक की मौत,एक गंभीर


अयोध्या। अज्ञात चार पहिया वाहन ने बाइक सवार युवकों को टक्कर मार दी। जिसमे एक युवक की मृत्यु हो गई तथा दूसरा साथी युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। जिसे जिला अस्पताल रेफर किया गया है।

       कुमारगंज-बहादुरगंज रोड पर अकमा गांव के पास पूरे विंध्या गोस्वामी मोड़ पर रविवार अपराह्न करीब तीन बजे अज्ञात चार पहिया वाहन ने मोटरसाइकिल में टक्कर मार दी। जिसमे खंडासा थानाक्षेत्र के पाकड़पुर गांव निवासी 21 वर्षीय युवक आलोक सिंह पुत्र राजेन्द्र प्रताप सिंह व 25 वर्षीय विष्णु कांत मिश्र पुत्र प्रदीप कुमार मिश्र  गंभीर रूप से घायल हो गए। स्थानीय लोगो ने घटना की सूचना डायल 112 पुलिस को दी। पुलिस ने घायलों को एम्बुलेंस से 100 शैय्या संयुक्त चिकित्सालय कुमारगंज पहुंचाया जहां डाक्टर ने आलोक को मृत घोषित कर दिया तथा स्थिति गंभीर देखते हुए विष्णुकांत का प्रारंभिक उपचार के बाद जिला अस्पताल रेफर कर दिया।

       दोनो युवक कुमारगंज बाजार मोबाइल बनवाने आए थे जहां से वापस घर लौटते समय अकमा पूरे विंध्या गोस्वामी गांव  के मोड़ के पास यह दुर्घटना हुई।मृतक तीन भाईयों में दूसरे नंबर का था। मृतक के पिता बहराइच जिले में सिंचाई विभाग में कार्यरत है। जिन्हें घटना की सूचना दी गई है। घायल विष्णुकान्त के परिवारीजन मौके पर पहुंच गए तथा घायल के साथ जिला अस्पताल गए जहां उसका इलाज चल रहा है।

     सूचना पर पहुंची कुमारगंज पुलिस ने शव का पंचनामा कर पोस्टमार्टम के लिए भेजा है।दुर्घटना करने वाले वाहन की तलाश कर रही है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

RELATED ARTICLES

Most Popular

Ayodhya Samachar
Ayodhya Samachar
Ayodhya Samachar
Ayodhya Samachar

Recent Comments