Wednesday, July 8, 2026
HomeAyodhya/Ambedkar Nagarअम्बेडकर नगरकार की चपेट में आने से बाइक सवार युवक की मौत

कार की चपेट में आने से बाइक सवार युवक की मौत


जलालपुर अंबेडकर नगर। तीव्र गति से जा रही कार के चपेट में  आने से बाइक सवार गंभीर रूप से घायल हो गया। घायल अवस्था में बाइक चालक को अस्पताल लाया गया जहां डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया। घटना जैतपुर थाना क्षेत्र के गोरखपुर एक्सप्रेसवे लिंक पर दोपहर बाद घटित हुई। जानकारी के अनुसार कटका थाना क्षेत्र के नूरपुर के मजरा रामापुर गांव निवासी राज कपूर पुत्र राज बहादुर 40 वर्ष अपनी बाइक से गोरखपुर एक्सप्रेस वे लिंक से जैतपुर की तरफ आ रहा था तभी लखनऊ से कटका की तरफ जा रही तीव्र गति कार ने अनियंत्रित होकर बाइक सवार को टक्कर मार दिया। जिसमें बाइक सवार गंभीर रूप से घायल हो गया घायल को इलाज हेतु नगपुर अस्पताल ले आया गया जहां डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया। दुर्घटना में कार चालक को भी चोटे आई लेकिन दोनों के वाहन क्षतिग्रस्त हो गए।  सूचना पर मृतक के परिजनों में कोहराम मच गया और परिजन अस्पताल से लिखा पढ़ी करते हुए बिना पोस्टमार्टम कराए शव को लेकर घर चली गये। जैतपुर थाना प्रभारी दिनेश चंद्र मिश्रा ने बताया कि परिजन शव का पोस्टमार्टम नहीं करना चाहते थे इसलिए लिखा पढ़ी करते हुए शव को परिजनों को सौंप दिया गया।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments