अयोध्या। समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव के जन्मदिन पर बुधवार को शहर में विभिन्न कार्यक्रम आयोजित किए गए। पूर्व मंत्री तेज नारायण पांडेय ‘पवन’ के नेतृत्व में छात्राओं को 151 साइकिल एवं बैग वितरित किए गए। साथ ही केक काटकर, पौधरोपण कर और मिठाई बांटकर उनके दीर्घायु होने की कामना की गई।
पूर्व मंत्री तेज नारायण पांडेय ‘पवन’ के आवास कृष्णापुर, रसूलाबाद में आयोजित कार्यक्रम में छात्राओं को साइकिल और बैग वितरित किए गए। वहीं, चौक क्षेत्र में मजदूरों के बीच मिठाई बांटी गई। समाजवादी पार्टी के महानगर कार्यालय लोहिया भवन में पार्टी नेताओं और कार्यकर्ताओं ने केक काटकर जन्मदिन मनाया तथा परिसर में पौधरोपण भी किया।
इस अवसर पर पूर्व मंत्री तेज नारायण पांडेय ‘पवन’ ने कहा कि समाजवादी सरकार के कार्यकाल में लैपटॉप, कन्या विद्याधन और बेरोजगारी भत्ता जैसी जनकल्याणकारी योजनाएं संचालित की गई थीं, जिन्हें वर्तमान सरकार ने बंद कर दिया। उन्होंने आरोप लगाया कि मौजूदा सरकार में किसान, नौजवान, व्यापारी और आमजन विभिन्न समस्याओं से जूझ रहे हैं। उन्होंने दावा किया कि वर्ष 2027 के विधानसभा चुनाव में प्रदेश की जनता बदलाव का निर्णय लेगी।
कार्यक्रम में मुख्य अतिथि एवं पूर्व प्रधानाचार्य वीरेंद्र कुमार त्रिपाठी ने अपने संबोधन में समाजवादी सरकार के कार्यकाल की प्रशासनिक व्यवस्थाओं का उल्लेख किया। महानगर अध्यक्ष श्याम कृष्ण श्रीवास्तव ने प्रतियोगी परीक्षाओं के पेपर लीक होने का मुद्दा उठाते हुए सरकार की आलोचना की। महासचिव हामिद जाफर मीसम ने कहा कि प्रदेशभर में कार्यकर्ता उत्साह के साथ राष्ट्रीय अध्यक्ष का जन्मदिन मना रहे हैं।
मौके पर नि0 महानगर अध्यक्ष श्याम कृष्ण श्रीवास्तव, महासचिव हामिद जाफर मीसम प्रदेश सचिव राम अचल यादव,उपाध्यक्ष श्रीचंद यादव, अयोध्या विधानसभा अध्यक्ष रक्षा राम यादव, मंजीत यादव,आशीष वर्मा, जगदीश यादव, गोपीनाथ वर्मा, तरजीह गौड़, अपर्णा जयसवाल, सीमा यादव, सीमा पासी, लाल बहादुर शुक्ला, राजेश कोरी, आशीष वर्मा, जगदीश यादव गोपीनाथ वर्मा शिवकुमार यादव, पंकज शर्मा, जगन्नाथ यादव वीरेंद्र गौतम राजबली यादव, सुरेंद्र यादव, सूरज वर्मा, वंशराज चौरसिया, राम भवनयादव, शैलेंद्र तिवारी डब्बू, नंदकुमार यादव, रामलाल, अनिल यादव, लल्लन पासवान, हरिशंकर तिवारी, राकेश पांडे, राम शंकर वर्मा, राम अजोर यादव, शिवांशु तिवारी नूर बाबू, सुशील कुमार, दान बहादुर सिंह,गंगाराम कनौजिया, शिवबरन यादव डॉ घनश्याम यादव शमशेर यादव, सुनील तिवारी राजनाथ यादव राम नेवल पाल, शैलेंद्र श्रीवास्तव, शालिगराम मौर्य, साधुराम यादव, नारायण प्रभु, राकेश पांडे पूनम गुप्ता, निशा खान, औरंगजेब फरीद कुरैशी,सूबेदार यादव, मनजीत सिंह, राजेश यादव, मनीष सिंह, राजेश कोरी, अवनीश प्रताप सिंह, शाहबाज लकी आदि लोग मौजूद रहे।