Friday, March 6, 2026
HomeAyodhya/Ambedkar Nagarअयोध्याहोटल से भोजपुरी अभिनेत्री आम्रपाली दूबे का जेवर कैश व मोबाईल चोरी,...

होटल से भोजपुरी अभिनेत्री आम्रपाली दूबे का जेवर कैश व मोबाईल चोरी, आरोपी की हुई पहचान

अयोध्या। नगर कोतवाली स्थित एक होटल से भोजपुरी की फेमस अभिनेत्री आम्रपाली दूबे का पर्स चोरी हो गया। जिसमें जेवर, कैश व मोबाईल थे। अभिनेत्री के साथ चोरी की घटना में पुलिस सक्रिय हो गयी। सीसीटीवी के आधार पर पुलिस ने आरोपी को ट्रेस कर लिया है। जिसकी गिरफ्तारी के लिए पुलिस की दो टीमें रवाना कर दी गयी है। जो विभिन्न जगह पर दबिश डाल रही है।

सीओं सिटी शैलेनद्र सिंह ने बताया कि भोजपुरी अभिनेत्री के साथ चोरी हुई है। सीसीटीवी फुटेज के आधार पर आरोपी को ट्रेस कर लिया गया है। उसकी गिरफ्तारी के लिए निकली टीमें लगातार दबिश डाल रही है। जल्द आरोपी को गिरफ्तार कर लिया जायेगा। उसके पास से चोरी किये गये समान की बरामदगी कर ली जायेगी। चोरी में अभिनेत्री का दो मोबाइल व जेवर गये है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

RELATED ARTICLES

Most Popular

Ayodhya Samachar
Ayodhya Samachar
Ayodhya Samachar
Ayodhya Samachar

Recent Comments