Thursday, July 23, 2026
HomeAyodhya/Ambedkar Nagarअम्बेडकर नगरभिस्वा चितौना कांड : पीड़ित परिवार को 10 विश्वा भूमि का मिला...

भिस्वा चितौना कांड : पीड़ित परिवार को 10 विश्वा भूमि का मिला पट्टा


जलालपुर अंबेडकर नगर। मालीपुर थाना क्षेत्र के भिस्वा चितौना गांव में दलित छात्रा की हत्या के बाद प्रशासन ने पीड़ित परिवार को राहत देने की दिशा में कदम उठाया है। जिलाधिकारी अनुपम शुक्ला के आश्वासन पर ग्राम सभा की ओर से पीड़ित परिवार को 10 विश्वा भूमि का पट्टा प्रदान किया गया।

तहसीलदार जलालपुर गरिमा भार्गव ने बताया कि इसके साथ ही अहेतुक सहायता दिलाने के लिए पत्रावली जिला मुख्यालय भेज दी गई है। प्रशासन ने आश्वासन दिया है कि परिवार को हर संभव मदद उपलब्ध कराई जाएगी।

गौरतलब है कि बीते 27 सितम्बर को गांव के पास धान के खेत से कक्षा 12 की छात्रा का शव बरामद हुआ था। वारदात से पूरे इलाके में सनसनी फैल गई थी।

इस घटना को लेकर राजनीतिक हलचल भी तेज हो गई है। नेताओं का पीड़ित परिवार के घर पहुंचने का सिलसिला जारी है। ऐसे में प्रशासन द्वारा दी गई भूमि का पट्टा और अन्य मदद की पहल पीड़ित परिवार के लिए राहत की पहली बड़ी कड़ी मानी जा रही है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments