Saturday, March 7, 2026
HomeAyodhya/Ambedkar Nagarअयोध्याभारतीय किसान यूनियन अराजनैतिक ने आयोजित की पंचायत

भारतीय किसान यूनियन अराजनैतिक ने आयोजित की पंचायत


अयोध्या। भारतीय किसान यूनियन अराजनैतिक ने गांधी पार्क में पंचायत का आयोजन किया।पंचायत की अध्यक्षता जिलाध्यक्ष अरविंद यादव व संचालन जिला महासचिव जीपी किसान ने किया। जिलाध्यक्ष अरविंद यादव ने बताया आयुक्त महोदय मंडल अयोध्या को पांच सूत्रीय ज्ञापन नगर सिटी मजिस्ट्रेट के माध्यम से दिया गया है।

उन्होंने बताया कि ज्ञापन में भूमि अध्यापित अधिकारी द्वारा भूमि अधिग्रहण 23 दिसंबर 2024 के अभी निर्णय की नकल किसानों को नहीं दी जा रही है। 2 सौ 16 साल पुराने कानून जो 12 साल पहले निरस्त हो चुका कानून के तहत अधिग्रहण करना किसी भी स्तर पर किसानों को स्वामियों की कोई सुनवाई नहीं की जा रही है। मुख्य राजमार्ग व पेड़ पौधे व आबादी से सटे जमीनों की कोई आकलन न करके मुआवजा में शामिल नहीं किया गया मुआवजा निर्धारण में प्रत्येक भू स्वामियों को गाटावर मिलने वाली राशि का कोई आंकलन न करना बंदोबस्ती प्रक्रिया के मध्य में नई गाटा संख्या के अनुसार भूस्वामियों को मिलने वाली राशि की कोई सूचना न देना की बात कही गई है। उन्होंने बताया कि अगर मांगे नही मानी गई तो किसान यूनियन आंदोलन करेगा।

मौके पर गगन जायसवाल, रामप्यारी धुरिया, अजय यादव, महानगर अध्यक्ष रामसुंदर यादव, राजमणि यादव, रामनाथ यादव, शेष राम यादव, चंदू यादव, रमेश यादव, श्याम यादव, मुकेश यादव, राजेश यादव, शाहिद सहित अन्य लोग उपस्थित रहे।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

RELATED ARTICLES

Most Popular

Ayodhya Samachar
Ayodhya Samachar
Ayodhya Samachar
Ayodhya Samachar

Recent Comments