Thursday, July 23, 2026
HomeAyodhya/Ambedkar Nagarअम्बेडकर नगरबूथों पर धूम-धाम से मनाया गया भारतीय जनता पार्टी का स्थापना दिवस

बूथों पर धूम-धाम से मनाया गया भारतीय जनता पार्टी का स्थापना दिवस


अंबेडकर नगर। अकबरपुर नगर मंडल मोहसिनपुर बूथ संख्या 82 बूथ अध्यक्ष वैभव श्रीवास्तव की अध्यक्षता में मुख्य अतिथि लोकसभा प्रत्याशी/सांसद रितेश पांडेय ने भारतीय जनता पार्टी के दोनों महापुरुषों पंडित दीनदयाल उपाध्याय, डॉ श्यामा प्रसाद मुखर्जी के चित्रों पर माल्यार्पण करते हुए कहा कि श्रद्धेय पंडित दीनदयाल उपाध्याय के अंतोदय के पथ पर चलते हुए ही दो सदस्यों की पार्टी आज विश्व का सबसे बड़ा राजनीतिक संगठन बना है। मोदी के नेतृत्व में विकसित भारत की परिकल्पना को साकार करते हुए 2047 तक भारत विकसित राष्ट्र का गौरव प्राप्त करेगा।

श्री पांडेय ने जोर देते हुए कहा कि युवा शक्ति के माध्यम से ही भारत एक  स्वालंबी आत्मनिर्भर एवं सशक्त राष्ट्र बनने की ओर अग्रसर है

कार्यक्रम का कुशल संचालन निवर्तमान मंडलध्यक्ष गौरव श्रीवास्तव ने किया। उक्त अवसर पर लोकसभा मीडिया संयोजक विवेक पांडेय, शक्ति केंद्र प्रभारी सुनील राजभर,उपाध्यक्ष विजय कनौजिया,धीरेंद्र पांडे, दिनेश मौर्या,सौभाग्य यादव,आकाश गौड़, सचिन त्रिपाठी, शिवम् विश्वकर्मा, रामदीन गौतम, राहुल वर्मा,वसीउल्लाह,बशर खान,प्रेमचंद वर्मा सहित बूथ समिति,पन्ना प्रमुख व सैकड़ो लोग उपस्थित रहे उपस्थित रहे।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments