Home Ayodhya/Ambedkar Nagar अम्बेडकर नगर राहुल गांधी के नेतृत्व में चली भारत जोड़ो यात्रा ने देश की...

राहुल गांधी के नेतृत्व में चली भारत जोड़ो यात्रा ने देश की राजनीति बदली-प्रदीप कोरी

0

अम्बेडकर नगर। कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी के नेतृत्व में 135 दिनों तक 3600 किलोमीटर तक कन्याकुमारी से कश्मीर तक को चली भारतजोड़ो यात्रा ने देश की राजनीति बदली भाजपा और मोदी सरकार द्वारा फैलाई गयी नफरत और डर की राजनीति को रोक दिया और विकास तथा जनता के मुद्दों की बात करने के लिए मोदी सरकार को मजबूर कर दिया। उप्र कांग्रेस सचिव जनपद प्रभारी प्रदीप कोरी राष्ट्रपिता महात्मा गांधी की प्रतिमा के समक्ष आयोजित सभा को संबोधित कर रहे थे । उन्होंने कहा कि राष्ट्रपिता महात्मा गांधी और पं जवाहरलाल नेहरू ,सरदार पटेल के आदर्शों पर चलते हुए राहुल गांधी ने देश के कोने कोने में नफरत खत्म कर आपसी प्रेम और सद्भाव बढ़ाने और जनता के हित की बात करने के लिए अहंकारी शासन सत्ता की पर्याय पीएम मोदी और भाजपा को मजबूर कर दिया। उन्होंने आगे कहाकि भारत जोड़ो यात्रा जारी है अब मुद्दा कुर्सी नहीं जनता के हित की बात होगी। महिलाओं बहन-बेटियों पर अत्याचार,  बेरोजगारी और मंहगाई की बात पर भाजपा और मोदी सरकार को कटघरे में खड़ा करने की जवाबदेही की बात होगी।

जिला कांग्रेस कमेटी के मीडिया प्रभारी डा विजय शंकर तिवारी ने बताया कि पिछले वर्ष सात सितम्बर को कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी ने कन्याकुमारी में स्वामी विवेकानंद को नमनकर उनके आदर्शों को आत्मसात कर भारत जोड़ो यात्रा शुरू किया ,भारत जोड़ो यात्रा की निरंतरता के क्रम में आज राष्ट्रीय कार्यक्रम के तहत जिला कांग्रेस अध्यक्ष अमित कुमार वर्मा की अगुवाई और पीसीसी जिला उपाध्यक्ष गुलाम रसूल छोटू के संचालन में जिला कांग्रेस कार्यालय से पदयात्रा शुरू कर समस्त कांग्रेसजनों ने राष्ट्रपिता महात्मा गांधी की प्रतिमा पर माल्यार्पण किया और जनसभा की, कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में जनपद प्रभारी प्रदीप कोरी सचिव उप्र कांग्रेस, पूर्व जिलाध्यक्ष राम कुमार पाल और उप्र कांग्रेस सचिव अमित जायसवाल मौजूद रहे।

  जिला कांग्रेस अध्यक्ष अमित कुमार वर्मा ने कहा कि कांग्रेस देश के हर वर्ग और समाज को साथ लेकर चलती है और राहुल गांधी की अगुवाई में चली भारतजोड़ो यात्रा ने देश की एकता अखंडता को मजबूती दी।

पूर्व जिलाध्यक्ष राम कुमार पाल ने कहा कि भाजपा राज में साम्प्रदायिक ध्रुवीकरण के समाज में जो वैमनस्यता फैली उस पर राहुल गांधी की भारत जोड़ो यात्रा ने प्यार और सद्भाव की बारिश की।

उप्र कांग्रेस सचिव अमित जायसवाल ने कहा कि राहुल गांधी विश्व के इकलौते नेता हैं जिन्होंने भाजपा और मोदी सरकार द्वारा हर स्तर पर बाधा  पैदा करने के बावजूद आंधी तूफान और बर्फबारी में कश्मीर तक यात्रा जारी रखी।

जनसभा को पीसीसी सदस्य सुनील कुमार मिश्रा,जिला युवा कांग्रेस अध्यक्ष विशाल वर्मा और जिला किसान कांग्रेस अध्यक्ष वशिष्ठ पांडेय पांडेय उप्र कांग्रेस अल्पसंख्यक प्रकोष्ठ सचिव मोहम्मद जियाउद्दीन अंसारी, नगर अध्यक्ष राजेश प्रजापति, ब्लाक अध्यक्ष आदित्य नारायण तिवारी, किसान कांग्रेस के प्रदेश सचिव संजय यादव, सहकारिता प्रकोष्ठ अध्यक्ष राज बहादुर मिश्रा,अल्पसंख्यक प्रकोष्ठ अध्यक्ष मो सलीम, पिछड़ा वर्ग अध्यक्ष अजय कुमार गौड़ ,जिला सचिव शीतला प्रसाद श्रीवास्तव सोनू और राकेश कुमार वर्मा ने सम्बोधित किया।

NO COMMENTS

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Exit mobile version