Wednesday, April 22, 2026
HomeAyodhya/Ambedkar Nagarअम्बेडकर नगरभारत जोड़ो यात्रा देश से नफरत मिटाकर भाईचारा पैदा करने के लिए...

भारत जोड़ो यात्रा देश से नफरत मिटाकर भाईचारा पैदा करने के लिए है – बृजलाल खाबरी

अंबेडकर नगर। उत्तर प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष पूर्व सांसद बृजलाल खाबरी ने बुधवार को जिले में भारत जोड़ो यात्रा के दौरान कहा बढ़ती महंगाई और बढ़ती बेरोजगारी किसानों की समस्याओं समेत अनेक बुनियादी मुद्दों को उठाते हुए कहा कि भारत जोड़ो यात्रा राहुल गांधी की अगुवाई में परिवर्तन का संकेत है। भारत जोड़ो यात्रा के समर्थन में शुरू हुई उत्तर प्रदेश में प्रादेशिक भारत जोड़ो यात्रा को आयोजित किया जा रहा है।

पूर्वांचल जोन की प्रादेशिक भारत जोड़ो यात्रा के मौके पर बृजलाल खाबरी ने कहा कि बढ़ती हुई बेरोजगारी, उद्योग व्यापार में मंदी, अमीर गरीब के बीच बढ़ती खाई, संसाधनों की लूट, कमर तोड़ महंगाई, बेरोजगारों एवं किसानों की बढ़ती हुई आत्महत्या, सांप्रदायिक विद्धेष, किसान प्रधान देश में किसानों की दुर्दशा से प्रदेश के साथ-साथ पूरा देश जूझ रहा है।

उन्होंने कहा जी एस टी के छापे छोटे व्यापारियों में भय पैदा कर रहे हैं। खाबरी ने कहा कि आज परिवर्तन ही एक मात्र विकल्प है, जिससे देश की जनता को एकजुट रखा जा सके तथा नफरत के माहौल को समाप्त किया जा सके।

भारत जोड़ो यात्रा का नेतृत्व कर रहे प्रांतीय अध्यक्ष पूर्वांचल विधायक वीरेंद्र चौधरी ने कहा अपने संबोधन में आरोप लगाया कि भारतीय जनता पार्टी आज प्रदेश सहित पूरे देश में नफरत का माहौल फैला रही है, जिसे रोकना हर देशवासी का कर्त्वय है। उन्होंने कहा कि नफरत के इसी माहौल को समाप्त करने और आपसी भाईचारा और मजबूत करने के लिए भारत जोड़ो यात्रा चल रही है। केंद्र और राज्य सरकार पर निशाना साधते हुए कहा कि महंगाई और बेरोजगारी इस सरकार की दो भुजाएं बन चुकी हैं, पेट्रोल, डीजल, रसोई गैस, दही, लस्सी, आटा, चावल, सहित सभी आवश्यक वस्तुओं पर टैक्स लगाकर और महंगा कर गरीब एवं मध्यम वर्ग की कमर तोड़ दी है। उत्तर प्रदेश कांग्रेस कमेटी के सचिव प्रभारी प्रदीप कोरी और जिला कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष अमित कुमार वर्मा “जितेन्द्र” ने कहा कांग्रेस पार्टी बूथ स्तर तक यात्रा करेगी और जनहित के मुद्दे पर सदैव संघर्षरत रहेगी। इस यात्रा को व्यापक जनसमर्थन मिल रहा है जिसकी चर्चा गांव-गांव तक हो रही है। कार्यक्रम की सफलता के लिए कांग्रेसजनों का आभार व्यक्त करते हुए धन्यवाद दिया।

जिला कांग्रेस कमेटी के प्रवक्ता अवधेश कुमार मिश्र “बब्लू” ने बताया आज जिले के किछौछा से पूर्व निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार मकदूम असरफ सिमनानी की मजार पर चादरपोशी कर देश मे अमन चैन की दुआ मांग कर उत्तर प्रदेश कांग्रेस कमेटी के पूर्वांचल जोन अध्यक्ष वीरेंद्र चौधरी ने भारत जोड़ो यात्रा का शुभारंभ किया उनके साथ प्रदेश सचिव जनपद प्रभारी प्रदीप कोरी, जिला कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष अमित कुमार वर्मा “जितेन्द्र”, पूर्व प्रत्याशी टांडा सै मेराजुद्दीन किछौछवी, प्रदेश सचिव मो अनीश खान, अल्पसंख्यक प्रकोष्ठ जिला अध्यक्ष इमरान गांधी और फिरोज किछौछवी समेत अनेको कांग्रेसजनों के साथ प्रारम्भ की।बसखारी बाजार से मुख्य अतिथि प्रदेश अध्यक्ष बृजलाल खाबरी शामिल हुए। यात्रा बसखारी, मसडा होकर बरियावन बाजार पहुंचने पर उत्तर प्रदेश कांग्रेस कमेटी के सचिव अमित जायसवाल ने सैकड़ों साथियों के साथ यात्रा में चल रहे उत्तर प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष बृजलाल खाबरी, यात्रा का नेतृत्व कर रहे वीरेंद्र चौधरी समेत समस्त भारत जोड़ो यात्रियों का स्वागत किये। यात्रा कुर्की बाजार पहुंचने पर अनुसूचित जाति विभाग के जिला अध्यक्ष डॉ आर पी कौशल ने स्वागत किया और उत्तर प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष बृजलाल खाबरी और प्रांतीय अध्यक्ष विधायक वीरेंद्र चौधरी ने भारत जोड़ो यात्रियों को सम्बोधित किया। कार्यक्रम का समापन शिवबाबा मे दर्शन कर देश की एकजुटता के लिए प्रार्थना कर किया।

कार्यक्रम में प्रमुख रूप से जिला कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष अमित कुमार वर्मा “जितेन्द्र”, पूर्व जिला अध्यक्ष सै मेराजुद्दीन किछौछवी, प्रदेश सचिव प्रदीप कोरी, मो अनीश खान, प्रदेश सचिव अमित जायसवाल, उत्तर प्रदेश कांग्रेस चिकित्सा प्रकोष्ठ के अध्यक्ष डॉ जियाराम वर्मा, डॉ पी के त्यागी, वरिष्ठ कांग्रेस नेता कृष्ण कुमार पाण्डेय “कक्कू”, सुखीलाल वर्मा, जिला प्रवक्ता अवधेश कुमार मिश्र “बब्लू” जिला उपाध्यक्ष गुलाम रसूल “छोटू”, सुनील मिश्र, सुनील सिंह, महली प्रसाद राजभर, अनूप तिवारी, रवीश शुक्ला, ब्लाक अध्यक्ष अकबरपुर आदित्य नारायण तिवारी, नगर अध्यक्ष अकबरपुर राजेश प्रजापति, युवा कांग्रेस के जिला अध्यक्ष विशाल वर्मा, अनुसूचित जाति विभाग के जिला अध्यक्ष डॉ आर पी कौशल, अल्पसंख्यक प्रकोष्ठ के जिला अध्यक्ष इमरान गांधी, शिक्षक प्रकोष्ठ के जिला अध्यक्ष पं सूर्य नारायण तिवारी, महिला कांग्रेस जिला अध्यक्ष शिमला भारती, सहकारिता प्रकोष्ठ के जिला अध्यक्ष उदयभान मिश्र “राजबहादुर”, युवा कांग्रेस के जिला महासचिव आशुतोष मिश्र “आशू”, रेहान जैदी, विकल्प मिश्र, अल्पसंख्यक प्रकोष्ठ के पूर्व अध्यक्ष मो जियाउद्दीन अंसारी, किसान कांग्रेस के प्रदेश सचिव अमित कुमार यादव “संजय”, फिरोज अहमद किछौछवी, डॉ विजय शंकर तिवारी, संजय तिवारी, जय प्रकाश तिवारी, राजकुमार अग्रहरि, इरशाद अली, पन्नालाल कन्नौजिया, राजित राम वर्मा, मो सोयेब, अजय गौड, हेमंत अहीर, प्रधान शिवमूर्ति यादव, राधेश्याम चौहान, सुरेंद्र यादव, ज्ञानेन्द्र पाठक “नन्हे”, राकेश वर्मा, जीव लाल, शिव लाल, इं विश्वनाथ, वी पी गौतम, रीतेश तिवारी, साधना नायक, राजनाथ दूबे, मस्तराम शर्मा, राम रूप साहू, उमापति वर्मा, दीपक वर्मा, रेहाना, नासिर, राजपत पटेल, गिरिजा देवी, छोटू घोषी, गुड्डू विश्वकर्मा, पिंटू राजभर, राजेश यादव समेत सैकड़ों कांग्रेसजन मौजूद रहे।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

RELATED ARTICLES

Most Popular

Ayodhya Samachar
Ayodhya Samachar
Ayodhya Samachar
Ayodhya Samachar
Ayodhya Samachar

Recent Comments