Friday, March 6, 2026
HomeAyodhya/Ambedkar Nagarअयोध्यासत्यधाम गोपाल मंदिर में भण्डारा आयोजित, शामिल हुए भाजपा नेता अनूप चौधरी

सत्यधाम गोपाल मंदिर में भण्डारा आयोजित, शामिल हुए भाजपा नेता अनूप चौधरी

अयोध्या। गुरु पूर्णिमा के मौके पर भोर से ही लाखों श्रद्धालुओं ने सरयू स्नान के बाद धर्मनगरी के प्रमुख मंदिरों में पूजन-अर्चन किया साथ ही अपने गुरुजनों का पूजन कर आशीर्वाद लिया। कई जगहों पर भंडारे का आयोजन किया गया। इस मौके पर श्री राम जन्मभूमि के मुख्य पुजारी आचार्य सत्येंद्र दास के सत्य धाम गोपाल मंदिर में भंडारे का आयोजन हुआ। जिसमें भाजपा के वरिष्ठ नेता व कई महत्वपूर्ण मंत्रालयों के सलाहकार अनूप चौधरी भी शामिल हुए।
आचार्य सत्येंद्र दास के सत्यधाम गोपाल मंदिर पर पहुंचकर उनका आशीर्वाद प्राप्त किया। इस दौरान उन्होंने गुरु पूर्णिमा के अवसर पर सभी को बधाई दी। उसके बाद अनूप चौधरी ने रामलला का दर्शन पूजन किया। आज सुबह से ही भोर मे श्रद्धालु सरयू में स्नान कर प्रमुख मंदिरों में नागेश्वरनाथ, हनुमानगढ़ी, कनक भवन सहित विराजमान श्री राम लला के दर्शन किया।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

RELATED ARTICLES

Most Popular

Ayodhya Samachar
Ayodhya Samachar
Ayodhya Samachar
Ayodhya Samachar

Recent Comments