Home Ayodhya/Ambedkar Nagar अयोध्या ज्येष्ठ माह के छठे मंगलवार पर रोडवेज पर भंडारे का आयोजन

ज्येष्ठ माह के छठे मंगलवार पर रोडवेज पर भंडारे का आयोजन

0

अयोध्या। ज्येष्ठ माह के छठे बड़े मंगलवार को सिविल लाइन रोडवेज पर श्रद्धा और उत्साह के साथ भंडारे का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ पूर्व सांसद लल्लू सिंह ने भगवान हनुमान के चित्र के समक्ष दीप प्रज्ज्वलित कर एवं विश्व कल्याण की कामना करते हुए किया। भण्डारे का आयोजन जिला पंचायत सदस्य इंद्रभान सिंह ने किया।

इस अवसर पर बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं, यात्रियों तथा स्थानीय नागरिकों ने भंडारे में प्रसाद ग्रहण किया। पूरे परिसर में भक्तिमय वातावरण बना रहा। आयोजकों द्वारा आने वाले सभी श्रद्धालुओं के लिए भोजन एवं प्रसाद की समुचित व्यवस्था की गई थी। भंडारे में पूड़ी, सब्जी, बूंदी तथा शरबत का वितरण किया गया। सेवा कार्य में जुटे स्वयंसेवकों ने श्रद्धालुओं का स्वागत कर उन्हें प्रसाद वितरित किया।

पूर्व सांसद लल्लू सिंह ने कहा कि ज्येष्ठ माह के मंगलवार भगवान हनुमान की भक्ति और सेवा भावना के प्रतीक हैं। उन्होंने कहा कि ऐसे धार्मिक आयोजनों से समाज में आपसी प्रेम, सद्भाव और सहयोग की भावना मजबूत होती है। उन्होंने सभी श्रद्धालुओं के सुख, समृद्धि और प्रदेश के विकास की कामना की।देर शाम तक श्रद्धालुओं का प्रसाद ग्रहण करने का सिलसिला जारी रहा।

मौके पर अवधेश पांडे बादल, संजीव सिंह, कमला शंकर पांडे, अभिषेक मिश्रा, शक्ति सिंह, कृष्ण कुमार पांडे, सुनील तिवारी शास्त्री मनोज वर्मा, रवि सोनकर, विश्वनाथ सिंह, डा विवेक सिंह, भानु प्रताप सिंह, भोला वर्मा, राघवेंद्र पांडे सहित बडी संख्या में लोगों की मौजूदगी रही।

NO COMMENTS

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Exit mobile version