Friday, March 6, 2026
HomeAyodhya/Ambedkar Nagarअयोध्याव्यापारी दिवस के रुप में मनाई गयी भामाशाह की जयंती

व्यापारी दिवस के रुप में मनाई गयी भामाशाह की जयंती


◆ पंजीकृत व्यापारियों का दुर्घटना बीमा 10 लाख से बढ़ाकर 20 लाख करने की मांग


अयोध्या। महादानी भामाशाह की जयंती को व्यापारियों ने व्यापारी दिवस के रूप में मनाया। कार्यक्रम में व्यापारी अधिकार मंच के संयोजक सुशील जायसवाल ने कहा कि भामाशाह जैसे दानवीर विरले होते हैं, जिन्होंने देशधर्म की रक्षा के लिए अपना सर्वस्व अर्पित किया। उन्होंने इसे प्रत्येक वर्ष भव्य रूप से मनाने की घोषणा की।
महानगर प्रभारी विश्व प्रकाश रूपन ने कहा कि जब महाराणा प्रताप विपत्ति में थे, तब भामाशाह ने सेना निर्माण के लिए विशाल दान दिया, जिससे देश की रक्षा संभव हो सकी। इस अवसर पर व्यापारियों ने राज्य सरकार से कई महत्वपूर्ण मांगें भी रखीं। इनमें राज्य कर विभाग में पंजीकृत व्यापारियों का दुर्घटना बीमा 10 लाख रुपये से बढ़ाकर 20 लाख करने, छोटे व्यापारियों को कम से कम 5 लाख रुपये की बीमा योजना में शामिल करने, अंग्रेजों के समय से लागू संपत्ति वैभव कर (सीपी टैक्स) को समाप्त करने और ऑनलाइन व्यापार पर अंकुश लगाने की अपील शामिल रही।
समस्याओं के समाधान और सुझावों को सरकार तक पहुंचाने हेतु एक समिति का गठन किया गया, जिसमें मोहित सिंह बाबी, कक्कू सिंह उप्पल, मनोज अग्रवाल, आकाश जायसवाल व प्रवीण रस्तोगी को शामिल किया गया है। कार्यक्रम में जिला प्रभारी कमल कौशल, जिला संगठन मंत्री प्रवीण रस्तोगी, नगर अध्यक्ष रमेश जायसवाल उपस्थित रहे।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

RELATED ARTICLES

Most Popular

Ayodhya Samachar
Ayodhya Samachar
Ayodhya Samachar
Ayodhya Samachar

Recent Comments