Home Ayodhya/Ambedkar Nagar अयोध्या रामनवमी पर भाजपा कार्यालय में हुआ भजन कीर्तन व पूजन का आयोजन 

रामनवमी पर भाजपा कार्यालय में हुआ भजन कीर्तन व पूजन का आयोजन 

0

अयोध्या। प्राण प्रतिष्ठा होने के बाद पहले राम जन्मोत्सव में भक्तों का उत्साह देखते ही बन रहा है। लोकसभा चुनाव कार्यालय में रामजन्मोत्सव पर भजन, कीर्तन व पूजन का आयोजन किया गया है। जन्में हैं अवध में रघुराई, अवध में बाजे बधाई, भए प्रकट कृपाला दीन दयाला जैसे भजनों ने परिवेश रामभक्ति का रस घोल दिया। भक्त कीर्तन के उपरान्त भव्य राम लला की भव्य आरती की गई। पूजन के बाद बड़ी संख्या में मौजूद लोगों को प्रसाद का वितरण किया गया।

इस दौरान सांसद लल्लू सिंह ने कहा कि प्राण प्रतिष्ठा समारोह के बाद यह पहली रामनवमी है। इस कराण इस बार उत्साह अपने पूर्ण चरम पर है। रामराज्य को आधार मान कर डबल इंजन की सरकार ने जनकल्याणकारी योजनाओं के माध्यम से सभी के चेहरें पर मुस्कान लाने का प्रयास किया है। अयोध्या को उसकी पौराणिक महिमा के अनुरूप वर्तमान कालखंड में सजाया व संवारा जा रहा है। राम से जुड़े अन्य पौराणिक महत्व के स्थलों का समुचित विकास किया गया है।

इस दौरान लोक सभा प्रभारी श्रीकृष्ण शास्त्री, अवधेश पाण्डेय बादल, कमला शंकर पाण्डेय, मनमोहन जायसवाल, इं. रामधीरज पाण्डेय, अशीष मिश्र, विजेन्द्र जायसवाल, विजय गुप्ता, आलोक द्विवेदी, इंद्रभान सिंह, विजेन्द्र सिंह, तेजेन्दर पाल टिंकल, शशिकांत, राम धीरज, जिलाजीत, श्याम दास, दिवाकर सिंह, विवेक पाण्डेय सहित सैकड़ों पदाधिकारी व कार्यकर्ता मौजूद रहे।

NO COMMENTS

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Exit mobile version