Saturday, March 7, 2026
HomeAyodhya/Ambedkar Nagarअम्बेडकर नगरजेल में हर्षोल्लास के साथ मनाया गया भैयादूज पर्व

जेल में हर्षोल्लास के साथ मनाया गया भैयादूज पर्व


अम्बेडकर नगर। जिला कारागार में गुरुवार को भैयादूज का त्योहार हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। लंबे समय बाद अपने भाइयों और बहनों से मुलाकात कर बंदियों के चेहरे खिल उठे। इस मौके पर महिलाओं ने भी बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया।

कारागार प्रशासन की ओर से मुलाकात व्यवस्था सुबह साढ़े आठ बजे से शाम तक की गई थी। भैयादूज पर्व पर दूर-दूर से आई 320 महिलाएं और उनके साथ 137 बच्चे कारागार में बंद अपने 176 भाइयों से मिलने पहुंचे। वहीं चार महिला बंदियों से उनके आठ भाई मिलने आए। भाई-बहन के इस मिलन ने कारागार परिसर को भावनाओं से भर दिया।

महिलाओं ने अपने भाइयों के माथे पर तिलक लगाकर मिठाई खिलाई और उनके दीर्घायु होने तथा जल्द रिहाई की कामना की। कारागार प्रशासन की ओर से आगंतुकों के लिए शुद्ध पेयजल और बैठने की विशेष व्यवस्था की गई थी। पूरा माहौल सौहार्द और अपनत्व से सराबोर रहा।

कारागार अधीक्षक ने बताया कि पर्व पूरी तरह शांतिपूर्वक और सफलतापूर्वक संपन्न हुआ। इस अवसर पर कारापाल आलोक सिंह, उप कारापाल तेजवीर सिंह, सूर्यभान सरोज, कनिष्ठ सहायक अनूप कुमार गोंड, हेड वार्डर राजीव यादव सहित कारागार के अन्य कर्मचारी उपस्थित रहे

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

RELATED ARTICLES

Most Popular

Ayodhya Samachar
Ayodhya Samachar
Ayodhya Samachar
Ayodhya Samachar

Recent Comments