Tuesday, July 21, 2026
HomeAyodhya/Ambedkar Nagarअयोध्यासट्टा खिलवाने वाले गैंग का पर्दाफाश, 6 गिरफ्तार

सट्टा खिलवाने वाले गैंग का पर्दाफाश, 6 गिरफ्तार


◆ 5 लाख 40 रूपये बरामद, 8 मोबाइल, 5 सिम बरामद


अयोध्या। थाना कैण्ट पुलिस ने सट्टा खिलाने वाले गैंग को गिरफ्तार करने में सफलता प्राप्त की है। पुलिस ने 6 अभियुक्तों को 5 लाख 40 हजार नकद, 8 मोबाइल, 5 सिम व 6 कूटरचित आधार के साथ गिरफ्तार किया। गिरफ्तार अभियुक्तों पर पूर्व में मुकदमें पंजीकृत किए गए है।



पुलिस अधीक्षक नगर मधुबन सिंह ने बताया कि मुखबिर की सूचना पर अतहर पुत्र स्व0 वसीर खान निवासी कश्मीरी मोहल्ला साहबगंज अयोध्या, शिवम यादव पुत्र श्रीराम गोपाल यादव निवासी पूरेहुसैन अयोध्या, अमृतपाल सिंह उर्फ सेंटी पुत्र स्व0 सरदार जगत सिंह  निवासी मुकेरी टोला, अयोध्या, चांद मोहम्मद पुत्र जान मोहम्मद निवासी बेगमगंज मकबरा अयोध्या, मोहम्मद इमरान पुत्र स्व0 वसी खान निवासी मिर्जा अली बाजार थाना कैण्ट अयोध्या, दानिश सकील पुत्र स्व0 शकीलुनवी निवासी मकबरा चौराहा अयोध्या को घर के अन्दर कूटरचित दस्तावेजों के साथ सट्टा खेलने व खिलवाने के अपराध में गिरफ्तार किया गया । जिनकी तलाशी के दौरान 1 लाख 20 हजार तथा माल फड से 4 लाख 20 हजार रूपये बरामद किए गए। गिरफ्तार आरोपियों के पास से 8 मोबाइल फोन, 5 सिम कार्ड, 6 कूटरचित आधार कार्ड बरामद किए गए।



  गिरफ्तार अभियुक्त अतहर पर पूर्व में कुल 7 मुकदमें दर्ज है। शिवम यादव पर 4 मुकदमें, दानिश शकील तथा चांद मोहम्मद पर एक-एक मुकदमा दर्ज है। गिरफ्तार अभियुक्तों सहित अन्य 17 नफर अभियुक्तों के विरूद्ध मु0अ0सं0 123/2023 धारा 419/420/467/468/471 भादवि0 व 3/4  सार्वजनिक जुआ अधि0 पंजीकृत कर अग्रिम विधिक कार्यवाही की जा रही है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments