Saturday, September 21, 2024
HomeAyodhya/Ambedkar Nagarअयोध्याराम भक्तों उपलब्ध कराई जांए बेहतर से बेहतर सुविधाएं - जिलाधिकारी

राम भक्तों उपलब्ध कराई जांए बेहतर से बेहतर सुविधाएं – जिलाधिकारी


अयोध्या। राम जन्मभूमि मंदिर में आने वाले राम भक्तों को दर्शन की सुगम व्यवस्था तथा बेहतर साफ-सफाई व्यवस्था उपलब्ध कराए जाने को लेकर डीएम नितीश कुमार ने श्री राम जन्मभूमि परिसर सहित विभिन्न मार्गों का स्थलीय निरीक्षण किया। जिलाधिकारी ने श्रद्धालुओं को कम से कम समय में और भी व्यवस्थित रूप से श्री राम लला के दर्शन के संबंध में ट्रस्ट के पदाधिकारियों के साथ चर्चा की। संबंधित अधिकारियों को आवश्यक दिशा निर्देश दिए।

                जिलाधिकारी ने दर्शन के समस्त मार्गों जन्म भूमि पथ, राम पथ, धर्म पथ सहित सम्पूर्ण अयोध्या धाम में साफ सफाई की नियमित बेहतर व्यवस्था सुनिश्चित रखने हेतु संबंधित अधिकारियों को निर्देशित किया। जिलाधिकारी ने कहा कि श्री राम जन्मभूमि मंदिर के प्राण प्रतिष्ठा कार्यक्रम के उपरांत अयोध्या धाम में श्रद्धालुओं की संख्या में व्यापक वृद्धि हुई है। श्रद्धालुओं को सुगमता से दर्शन एवं अन्य सुविधाएं उपलब्ध कराई जाए। अयोध्या धाम आने वाले सभी श्रद्धालु एक सुखद अनुभव लेकर यहां से जाएं। यहां पर श्रद्धालुओं को उपलब्ध कराई गई व्यवस्थाएं ही अयोध्या की छवि को निर्धारित करेंगी। सभी को बेहतर से बेहतर सुविधाएं सुगमता से उपलब्ध कराई जाएं।

जिलाधिकारी ने मंदिर परिसर में गमलों एवं फ्लावरिंग को नियमित व्यवस्थित रखने हेतु संबंधित अधिकारियों को निर्देशित किया गया। उन्होंने कहा सुविधाओं एवं गतिविधियों की नियमित मॉनिटरिंग की जा रही है। इस दौरान ट्रस्ट के पदाधिकारी एवं एल एण्ड टी के अधिकारी भी उपस्थित रहे।

Ayodhya Samachar

Ayodhya Samachar
Ayodhya Samachar
Ayodhya Samachar

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments