Saturday, March 7, 2026
HomeAyodhya/Ambedkar Nagarअम्बेडकर नगरभक्ति और उल्लास में डूबा बसखारी, शोभायात्रा के साथ संपन्न हुआ विसर्जन

भक्ति और उल्लास में डूबा बसखारी, शोभायात्रा के साथ संपन्न हुआ विसर्जन


बसखारी अम्बेडकर नगर। बसखारी बाजार में ऐतिहासिक भरत मिलाप के कुशलतापूर्वक पर समाप्ति के बाद शुक्रवार को बाजार में कुल 17 पंडालों में स्थापित दुर्गा माता व अन्य देवी देवताओं की प्रतिमाओं का विसर्जन शोभायात्रा निकालकर हंसवर के मैदी घाट पर कर दिया गया।डीजे एवं ढोल नगाड़ों की धुनों पर नाचते गाते हुए जय माता दी के गगनभेदी जयकारे के साथ भारी संख्या में श्रद्धालु शोभायात्रा में शामिल हुए। इस दौरान थाना अध्यक्ष सुनील कुमार पांडे के नेतृत्व में सुरक्षा व्यवस्था भी चुस्त दुरुस्त नजर आई।शोभा यात्रा में स्थानीय लोगों के साथ भारी संख्या में मौजूद महिलाओं ने माता दुर्गा के साथ देवी देवताओं के प्रतिमाओं की आरती उतारी और अगले बरस पुनः आने की प्रार्थना करते हुए नम आंखों से विदाई दी। शोभायात्रा में शामिल दुर्गा पूजा समिति के कार्यकर्ताओं ने डीजे व ढोल तासो की धुन पर थिरकते हुए अबीर गुलाल भी उड़ाया। शोभायात्रा के पूर्व विभिन्न पंडालों में श्राद्धलुओ ने हवन पूजन कर माता की पूजा अर्चना की। इस दौरान पूरा बसखारी कस्बा भक्तिमय और जय माता जी के जयकारों से गुंजायमान रहा। विसर्जन के दौरान सुरक्षा व्यवस्था के दृष्टिकोण से थाना अध्यक्ष सुनील कुमार पांडे के नेतृत्व में स्थानीय थाना व अन्य थानों से आए भारी फोर्स ने सुरक्षा व्यवस्था की कमान संभाल रखी थी। प्रतिभाओं के विसर्जन को देखते हुए प्रशासन ने यातायात को सुचारू रूप से संचालित करने के लिए दोपहर बाद से ही अकबरपुर की तरफ से आने वाले छोटे बड़े सभी वाहनों को बसखारी अकबरपुर रोड से टांडा बाईपास , जलालपुर रोड पर तथा जहांगीरगंज व हंसवर की तरफ से आने वाले वाहनों को अंडर पास से एन एच पर डायवर्ट कर दिया  गया था। शोभायात्रा के दौरान नगर पंचायत की तरफ से माता के भक्तों को चना, हलुआ का प्रसाद वितरण किया गया। नगर पंचायत की तरफ से साफ सफाई की व्यवस्था भी मुकम्मल रही।शोभायात्रा में भारी संख्या महिला व पुरुष श्रद्धालु शामिल रहे।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

RELATED ARTICLES

Most Popular

Ayodhya Samachar
Ayodhya Samachar
Ayodhya Samachar
Ayodhya Samachar

Recent Comments