Friday, March 6, 2026
HomeAyodhya/Ambedkar Nagarअयोध्यामांगो के सर्मथन में बड़ौदा यूपी बैंक के कर्मचारी रहे हड़ताल पर

मांगो के सर्मथन में बड़ौदा यूपी बैंक के कर्मचारी रहे हड़ताल पर


अयोध्या।  बडौदा यूपी बैंक के सभी 9 संगठनों के ज्वाइंट फोरम के द्वारा मंगलवार को हड़ताल का आवाहन किया गया था। जिसके कारण अयोध्या की 92 शाखाओं सहित प्रदेश के 31 जनपदों की कुल 1983 शाखाओं व प्रशासनिक कार्यालयों में कामकाज नही हुआ।

जनपद अयोध्या में बैंक कर्मचारी व अधिकारी  क्षेत्रीय कार्यालय पर इकट्ठा होकर अपनी मांगो से संबंधित ज्ञापन क्षेत्रीय प्रबंधक को सौंपा गया। कर्मचारीयों ने बताया कि ज्वाइंट फोरम ने इस हड़ताल की नोटिस 8 सितंबर को दी थी। जिसमें 25 सितंबर को बैंक के प्रधान कार्यालय पर धरना और 3 अक्टूबर को हड़ताल घोषित की गई। हड़ताल को रोकने के लिए क्षेत्रीय श्रम आयुक्त कानपुर में बैंक और यूनियन को नोटिस जारी करते हुए समझौता वार्ता शुरू की। दोनों पक्षों के बीच में समझौता वार्ता में सहमति नहीं बन पाई। इसके बाद रविवार को अवकाश के दिन भी श्रम आयुक्त कानपुर ने दोनों पक्षों को अपने कार्यालय में बुलाकर वार्ता कराई। लेकिन कोई भी समझौता नहीं हो सका। जिसके क्रम में संगठन ने उक्त कार्यक्रम के तीसरे चरण में सभी शाखों पर हड़ताल और तालाबंदी की गई। इस अवसर पर राजेश खत्री, जेपी सिंह, विवेक सिंह,रोहित जायसवाल,अभिषेक पांडे, विवेक जायसवाल,अभिषेक कुमार द्विवेदी, विश्वजीत पाठक, धर्मेंद्र गौतम, वरुण द्विवेदी, प्रशांत सिंह,अजय, इत्यादि लोग मौजूद रहे।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

RELATED ARTICLES

Most Popular

Ayodhya Samachar
Ayodhya Samachar
Ayodhya Samachar
Ayodhya Samachar

Recent Comments