Wednesday, July 22, 2026
HomeAyodhya/Ambedkar Nagarअयोध्यागुरूवार को बारावफात जुलूस, शहर में लागू रहेगा रूट डाईवर्जन

गुरूवार को बारावफात जुलूस, शहर में लागू रहेगा रूट डाईवर्जन


अयोध्या। गुरूवार को बारावफात तथा गणेश प्रतिमा विर्सजन कार्यक्रम को देखते हुए प्रशासन ने रूट डाइवर्जन जारी किया। प्रात 8 बजे से कार्यक्रम समाप्ति तक वाहनों की आवाजाही तक प्रतिबंध रहेगा। यह जानकारी टीएसआई अभिमन्यु शुक्ला ने दी।

रूट डाइवर्जन के अनुसार जीआईसी ओबरब्रिज चौराहे से फतेहगंज चौराहा व रिकाबगंज चौराहा की ओर सभी प्रकार के वाहनों का प्रवेश प्रतिबंधित रहेगा। मकबरा तिराहा से फतेहगंज चौराहा की ओर सभी प्रकार के वाहनों का प्रवेश प्रतिबंधित रहेगा। फतेहगंज चौराहे से चौक घंटाघर की ओर सभी प्रकार के वाहनों का प्रवेश प्रतिबंधित रहेगा। सुभाष नगर गंदा नाला से चौक घंटाघर की ओर सभी वाहनों का प्रवेश प्रतिबंधित रहेगा। रिकाबंगज चौराहे से चौक घंटाघर एवं कसाबबाडा तिराहा की ओर सभी वाहनों का प्रवेश प्रतिबंधित रहेगा। पुलिस लाइन तिराहा से रिकाबगंज की तरफ सभी प्रकार के चार पहिया तीन पहिया वाहनों का प्रवेश प्रतिबंधित रहेगा। गुदड़ी बाजार चौराहे से चौक घंटाघर की ओर, रीडगंज से चौक घंटाघर मूनचा तिराहा से फतेहगंज चौराहा की ओर सभी वाहनों प्रतिबंधित रहेगा।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments