Friday, March 6, 2026
HomeAyodhya/Ambedkar Nagarअयोध्यारामभक्त बने बाराती, भक्तिपूर्ण माहौल में निकली भगवान राम की बारात

रामभक्त बने बाराती, भक्तिपूर्ण माहौल में निकली भगवान राम की बारात

अयोध्या । रामनगरी अयोध्या में सीताराम विवाह का आयोजन विधि विधान से किया जा रहा है। विवाह को देकर सोमवार की शाम भगवान राम की बारात निकली। बारात धीरे धीरे अपने गंतव्य की ओर प्रस्त कर रही है। बारात में 11 मंदिरों के संत-महंत शामिल हैं। बारात निकलने से पहले भगवान राम समेत चारों भाइयों का पूजन किया गया।

अयोध्या के लोग बाराती बने हैं। रात में मंदिरों में सीता और राम की शादी होगी। इसलिए मंदिर सजा दिए गए हैं। विदेशी पर्यटक भी अयोध्या पहुंच चुके हैं। इस विवाह पंचमी पर्व को सनातन संस्कृति में बहुत ही महत्वपूर्ण माना जाता है। अयोध्या और नेपाल में इस दिन को उत्सव के रूप में धूम-धाम से मनाया जाता है। बता दें कि हिन्दू पंचांग के अनुसार विवाह पंचमी पर्व मार्गशीर्ष मास के शुक्ल पक्ष की अष्टमी तिथि के दिन मनाया जाता है। इस वर्ष ये पर्व 28 नवंबर 2022 यानी आज मनाया जा रहा है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

RELATED ARTICLES

Most Popular

Ayodhya Samachar
Ayodhya Samachar
Ayodhya Samachar
Ayodhya Samachar

Recent Comments